Bihar

‘मैं हूं मोदी का परिवार…’, परिवारवाद के खिलाफ PM ने दिया नया नारा; लालू के बयान पर किया पलटवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तेलंगाना में 56,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसके बाद पीएम मोदी ने आदिलाबाद की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज यह चुनावी सभा नहीं, बल्कि विकास- उत्सव है। इस दौरान उन्होंने विपक्ष के बिगड़े बोल पर भी पलटवार किया।

‘चुनावी सभा नहीं, विकास उत्सव है’

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “जैसे ही मैंने करोड़ों रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, कुछ लोगों ने इसे ‘चुनावी सभा’ ​​कहा है। मैं उन ‘विश्लेषकों’ को बताना चाहता हूं कि अभी चुनाव की घोषणा भी नहीं हुई है। यह ‘चुनावी सभा’ ​​नहीं, बल्कि तेलंगाना में ‘विकास उत्सव’ है, जिसे मनाने के लिए मैं आया हूं!”

‘मेरा भारत-मेरा परिवार’: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने लालू प्रसाद यादव के बोल पर पलटवार करते हुए कहा निशाना साधा। उन्होंने कहा, “भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण में आकंठ डूबे INDI गठबंधन के नेता बौखलाते जा रहे हैं। अब इन्होंने 2024 के चुनाव का अपना असली घोषणा पत्र निकाला है। मैं इनके परिवारवाद पर सवाल उठाता हूं, तो इन लोगों ने अब बोलना शुरू कर दिया है कि मोदी का कोई परिवार नहीं है। कल ये ऐसा भी कह सकते हैं कि तुम्हें कभी जेल की सजा नहीं हुई, इसलिए तुम राजनीति में भी नहीं आ सकते।”

‘आपके लिए जी रहा हूं और जूझ रहा हूं’

पीएम मोदी ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा, “140 करोड़ देशवासी ही मेरा परिवार है। आज देश की करोड़ों बेटियां-माताएं-बहनें यही मोदी का परिवार है। देश का हर गरीब मेरा परिवार है। जिसका कोई नहीं है, वो भी मोदी के हैं और मोदी उनका है। मेरा भारत-मेरा परिवार, इन्हीं भावनाओं का विस्तार लेकर मैं सपनों को संकल्प के साथ सिद्ध करने के लिए, आपके लिए जी रहा हूं, आपके लिए जूझ रहा हूं और आपके लिए जूझता रहूंगा।”

‘आदिवासी समाज के लिए किया काम’

पीएम मोदी ने कहा, “हमने आदिवासी समाज के लिए काम किया है, जो कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। हमने पीएम जन-जन योजना शुरू की और सभी वर्गों के लोगों के लिए समान अवसर तैयार किया है।”

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

15 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

21 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

22 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

22 घंटे ago