Bihar

बिहार: मर जाएंगे लेकिन छोड़ेंगे नहीं… शादी से 8 दिन पहले घर से भागी, पुलिस ने पकड़ा तो प्रेमी से चुंबक की तरह चिपक गई प्रेमिका

बिहार में प्रेम-प्रंसग से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जमुई जिले के बरहट थाना इलाके में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां घर वालों ने जब प्रेमिका की शादी उसके मन के विरुद्ध दूसरे लड़के से तय कर दी, जहां शादी की पूरी तैयारी चल रही थी, घर में टेंट लगा रहा था, बैंड बाजा भी हो चुका था, घर में शादी का माहौल परवान चढ़ने लगा था, तब शादी के 8 दिन पहले प्रेमिका रात के अंधेरे में घर छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई और फिर मंदिर में शादी रचा प्रेमी के घर चली गई.

लड़की को घर में ना देख शादी वाला घर में सन्नाटा पचार गया और फिर परिवार वालों ने बेटी की गुमशुदगी की जानकारी देते हुए पुलिस से गुहार लगाई, जिसके बाद जमुई जिले के बरहट थाना इलाके के धुनियामारण गांव में घर से प्रेमी के साथ भाग कर शादी रचाने के बाद जब प्रेमी युगल को पकड़ने पुलिस पहुंची तो हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ, जहां पुलिस को लड़की को अपने कब्जे में लेने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

इस दौरान शादी कर चुके प्रेमी युगल एक दूसरे से लिपटे रहे और पुलिस उन्हें अलग कर लड़की को अपने साथ ले जाने की कोशिश करते दिखी. इस हाई वोल्टेज ड्रामा का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि लड़की को जब पुलिस अपने साथ ले जाना चाहती है तो उसका प्रेमी भी उसके साथ जाने की जिद पर अड़ गया और यह कहते दिख रहा है कि मर जाऊंगा लेकिन नही छोडूंगा.

देखें वीडियो:

बाद में पुलिस प्रेमी युगल को अपने कब्जे में लेते हुए बरहट थाना लेकर पहुंची. दरअसल बरहट थाना इलाके के तेतरिया गांव की वर्षा कुमारी और दुनिया मरंगाओं का उमेश यादव के बीच बीते कई वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा है. इस बीच वर्षा की शादी उसके घरवालों ने 11 मार्च को तय कर रखी है. घर के लोग शादी की तैयारी में जुटे थे. शादी को लेकर कार्ड भी गांव और पहचान वालों के बीच बांट दिए गए थे यहां तक की घर में टेंट भी लग रहा था. शादी को लेकर रिश्तेदार भी आना शुरू कर दिए थे, लेकिन शनिवार की रात प्रेमिका वर्षा अपने प्रेमी उमेश के साथ घर से भाग गई और फिर मंदिर में शादी रचा ली.

इस बीच वर्षा के घरवालों ने बरहट थाना में उसकी गुमशुदगी को लेकर आवेदन दिया. पुलिस को जब मालूम चला कि वर्षा अपने प्रेमी के घर में है, तब वहां पुलिस युवती को अपने कब्जे में लेने पहुंची थी जहां हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. वर्षा के परिवारवाले लाख समझाते रहे कि उसकी शादी 11 मार्च को है, वह घर चले, लेकिन वह नहीं मानी और अपनी प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही. लड़की के घरवाले यहां तक कहते रहे कि उसकी शादी उन लोगों ने सरकारी नौकरी करने वाले लड़के से तय कर रखी है प्रेमी तो बेरोजगार है क्या खिलाएगा कैसे रखेगा फिर भी वर्षा जिद पर अड़ी रही की वह अपने प्रेमी उमेश के साथ ही उसके घर जाएगा क्योंकि वह उसके साथ शादी कर चुकी है.

प्रेमी युगल बालिग बताए गए हैं. बाद में पुलिस ने भी शादी कर चुके प्रेमी युगल को छोड़ दिया और वर्षा अपने प्रेमी उमेश के घर चली गई. इस मामले में बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि लड़की के परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस गांव पहुंची फिर दोनों को साथ थाना लाई थी, किंतु मामला प्रेम प्रसंग से में शादी कर लेने का निकला है. दोनों बालिग हैं, किसी के परिजन में कोई आवेदन नहीं दिया तो दोनों को घर भेज दिया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल में सतर्कता सप्ताह-2026 का आयोजन, DRM समेत रेलकर्मियों ने ली शपथ

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में 23 नवंबर को होगा AISA का आठवां जिला सम्मेलन, पांच हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

समस्तीपुर : आइसा जिला कमेटी की विस्तारित बैठक सोमवार को शहर के माल गोदाम चौक…

9 घंटे ago

बच्चों को दी गई पाॅक्सो अधिनियम और बाल अधिकारों की जानकारी, लगुनियां सूर्यकंठ स्कूल में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लगुनिया सूर्यकंठ में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के तत्वावधान…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जाने के दौरान प्रधान शिक्षक पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान, छानबीन में जुटी अंगारघाट थाने की पुलिस

समस्तीपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के दौरान एक प्रधान शिक्षक पर बाइक…

15 घंटे ago