Bihar

कांग्रेस में जाकर फेल हो गए पप्पू यादव? बीमा भारती के इस्तीफे ने बदली लालू की ‘पूर्णिया रणनीति’, इनसाइड स्टोरी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

तो क्या कांग्रेस में जाकर पप्पू यादव फेल हो गए? अभी तीन दिन पहले अपनी जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय कराया था। पप्पू यादव की सिर्फ और सिर्फ एक ही डिमांड थी कि उन्हें पूर्णिया लोकसभा से महागठबंधन उम्मीदवार बनाया जाए। इससे पहले भी वो यहां से सांसद रह चुके हैं। पिछले तीन-चार महीनों से इस इलाके में पसीना भी बहा रहे थे। मगर, लालू यादव ने पूर्णिया सीट को जेडीयू विधायक बीमा भारती को टिकट देने का फैसला लिया है। लिहाजा, बीमा ने जेडीयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और दूसरी ओर तेजस्वी यादव के पास जाकर आरजेडी की सदस्यता ले ली। माना जा रहा है कि इससे पप्पू यादव का भविष्य अधर में लटक गया है।

दांव पर पप्पू यादव का सियासी भविष्य

लालू यादव ने कांग्रेस के लिए पूर्णिया सीट छोड़ने से साफ इंकार कर दिया है। कहा तो ये भी जा रहा है कि उन्होंने यहां से जेडीयू विधायक बीमा भारती को उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया है। बीमा भारती ने शनिवार देर रात जेडीयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा भी दे दिया और आरजेडी की सदस्यता ले लीं।अब वो लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने वाली हैं। कांग्रेस ने बिहार में अब तक सीट शेयरिंग पर कोई फैसला नहीं लिया है। इधर, महागठबंधन में शामिल लेफ्ट और आरजेडी अपने-अपने दावे के मुताबिक सिंबल बांटना शुरू कर दिया है। कांग्रेस की ओर से सीनियर लीडर बोलने तक तैयार नहीं हैं। ऐसे में पप्पू यादव का सियासी भविष्य दांव पर लग गया है।

पूर्णिया से आरजेडी उम्मीदवार होंगी बीमा भारती!

कहा जा रहा है कि पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से बीमा भारती आरजेडी की उम्मीदवार बनने जा रही हैं। लालू प्रसाद यादव ने उन्हें हरी झंडी दे दी है। बीमा भारती की पूर्णिया सीट पर दावेदारी से पप्पू यादव का सपना टूट सकता है। पप्पू यादव ने अपनी पार्टी जन अधिकार पार्टी का विलय कांग्रेस में इसी शर्त पर कराया था कि वो पूर्णिया से चुनाव लड़ेंगे। पूर्णिया के रूपौली से जेडीयू विधायक बीमा भारती ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी जनता दल यूनाइटेड, मैं बीमा भारती दल के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं, कृपया इसे स्वीकृत किया जाए। बताया जा रहा है कि बीमा भारती रविवार को बिहार विधानसभा से इस्तीफा देने वाली हैं। फिर वो आधिकारिक तौर पर पूर्णिया से आरजेडी उम्मीदवार होंगी।

पप्पू यादव के लिए मधेपुरा या सुपौल भी छोड़ने को तैयार नहीं लालू

वैसे, बताया जा रहा है कि पप्पू यादव मधेपुरा या सुपौल से भी चुनाव लड़ने को तैयार हैं। मधेपुरा से तो पप्पू यादव सासंद भी रह चुके हैं। सुपौल से पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन सांसद रह चुकी हैं। मगर, दिक्कत ये है कि आरजेडी ने कांग्रेस मैसेज दे दिया है कि वो मधेपुरा और सुपौल सीट भी नहीं छोड़ेगी। कहा जा रहा है कि लालू और तेजस्वी यादव से पप्पू यादव की मुलाकात 19 मार्च को हुई थी। लालू यादव ने सलाह दिया था कि वो अपनी पार्टी का विलय आरजेडी में करा दें। मगर, अगले दिन यानी 20 मार्च को पप्पू यादव ने अपनी पार्टी विलय कांग्रेस में करा दिया। इससे लालू यादव नाराज बताए जा रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

3 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

5 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

5 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

7 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

7 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

10 घंटे ago