Bihar

कटिहार में BJP विधायक के भतीजे की गोलियों से भूनकर हत्या, हाल में ही जेल से निकला था बाहर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

कटिहार में अपराधियों ने एक युवक की हत्या गोलियों से छलनी करके कर डाली. मृतक की पहचान नीरज पासवान के रूप में की गयी है जो भाजपा विधायक का रिश्तेदार बताया जा रहा है. अपराधियों ने बुधवार की सुबह इस घटना को अंजाम दिया है. गोली लगने के बाद मौके पर ही युवक की मौत हो गयी. घटना नगर थाना क्षेत्र के संग्राम संघ ड्राइवर टोला के पास की बतायी जा रही है. वहीं दिनदहाड़े हुई इस हत्या की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है.

विधायक के भतीजे को गोलियों से छलनी किया..

जानकारी के मुताबिक, बुधवार की सुबह घात लगाए अपराधियों ने नीरज पासवान को गोलियों से छलनी कर दिया. ताबड़तोड़ गोली लगने के बाद युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. मामले में एक अपराधी की गिरफ्तारी की भी खबर सामने आयी है. हालांकि इसे लेकर कोई पुष्टि अभी नहीं की गयी है. मिली जानकारी के अनुसार, मृतक नीरज पासवान कोढ़ा की भाजपा विधायक कविता पासवान का भतीजा बताया जा रहा है. नीरज पासवान हाल में ही जेल से छुटकर बाहर आया था.

जेल से बाहर आया था युवक

मृतक की छवि भी आपराधिक प्रवृति की बतायी जा रही है. कटिहार में पूर्व मेयर शिवराज पासवान की हत्या मामले में नीरज आरोपित था. हाल में ही बेल लेकर वो जेल से छूटकर बाहर आया था. वहीं घात लगाए बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

पूर्व मेयर हत्याकांड मामले में था आरोपित

बता दें कि करीब तीन साल पहले कटिहार नगर निगम के मेयर शिवराज पासवान की हत्या बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर कर दी थी. घात लगाकर बैठे अपराधियों ने पूर्व मेयर को तब गोलियों से छलनी कर दिया था जब वो एक मामले की पंचायती कराकर लौट रहे थे. संतोषी चौक रेलवे फाटक के पास देर रात तो उनपर ताबड़तोड़ गोली मारी गयी थी. उनके सीने में तीन गोली लगी थी. वहीं हमला करने के बाद बाइक सवार अपराधी फरार हो गए थे. पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया था. दर्जन भर लोगों पर केस दर्ज किया गया था. इस मामले में नीरज पासवान भी नामजद आरोपित था और उसे इस मामले में मुख्य आरोपित बनाया गया था.

Avinash Roy

Recent Posts

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

5 घंटे ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

6 घंटे ago

प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 नामजद सहित अन्य अज्ञात पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…

7 घंटे ago

आशीष भारती, स्वप्ना मेश्राम और गौरव मंगला; केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये बिहार के 3 IPS अधिकारी

पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…

7 घंटे ago

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

9 घंटे ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

10 घंटे ago