Bihar

बिहार: बॉडी बनाने के चक्कर में सांप खा गए दो भाई: फिर हुआ ये हाल, अस्पताल में उमड़ी भीड़

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के जमुई जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जब बॉडी बनाने के चक्कर में दो भाई अपने दोस्त की बातों में आकर सांप को पकाकर खा गए। जिसके बाद तबीयत बिगड़ने पर दोनों को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां फिलहाल दोनों की हालत खतरे के बाहर बताई जा रही है।

वैसे तो बच्चे भगवान के रूप होते हैं। लेकिन मासूमियत में की गई उनकी शैतानी कभी-कभी जान जोखिम में डाल देती है। ऐसा ही हैरतंगेज पर अजीबोगरीब वाकया खैरा गांव में बच्चों के बीच हुआ। प्रखंड के एक गांव में मंगलवार दोपहर दो मासूम भाइयों ने एक शरारती साथी के कहने सांप को पका उसे अपना निवाला बना लिया। दोनों भाई को उनके एक अन्य साथी ने मरा सांप लाकर दिया और कहा कि इसके पकाकर खाने से बॉडी बनती है। इसके बाद तीनों से सांप को लकड़ी की आग में पकाया। दो बच्चों ने सांप चखा पर उस बच्चे से सांप नहीं खाया जो इसे लेकर आया था।

कुछ देर बाद इसकी भनक परिजनों को लग गई। परिजन पहुंचे और जले हुए सांप के बचे टुकड़े को बरामद कर दोनों मासूम को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। मासूम की हालत सामान्य थी। कुछ देर बाद परिजन बच्चों को लेकर घर चले गए। वहीं मासूम के सांप खाने की सूचना पर सदर अस्पताल में देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

Avinash Roy

Recent Posts

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

3 घंटे ago

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

7 घंटे ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

8 घंटे ago