Bihar

होली में खलल डाल सकती है बारिश, रंगोत्सव से पहले बदल रहा है बिहार का आबोहवा; कई जिलों में हो सकती है गरज के साथ बारिश

लोगों पर होली का खुमार चढ़ने लगा है. ऐसे में बिहार में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार के कई जिलों में 25 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. आज यानी रविवार की सुबह से हीं समस्तीपुर समेत कई जिलों के मौसम का मिजाज बदला हुआ है, बादल छाए हुए हैं और लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है.

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार की रात पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र में देखने को मिला है इसके कारण 24 और 25 मार्च को बिहार के उत्तर-मध्य और उत्तर पूर्व भागों में बारिश की संभावना है. वहीं 24 और 25 मार्च को पटना और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहने की संभावना मौसम विभाग ने जाहिर की है.

23 मार्च से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में देखने को मिला है. जिसके असर बिहार पर भी पड़ सकता है. इससे 24 और 25 मार्च को बारिश की संभावना एकबार फिर बन रही है. 24 मार्च को सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. तो 25 मार्च को भी सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में भी बारिश की फुहारें लोगों को भींगा सकती है.

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 24 मार्च को ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे तो इस दौरान राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार इससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. वहीं रात के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

29 मिनट ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

10 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

10 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

11 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

20 घंटे ago