Bihar

बिहार: हादसे का शिकार हुआ सेना का एयरक्राफ्ट, ट्रेनिंग के दौरान अनियंत्रित होकर खेत में गिरा

बिहार में गया जिले के बोधगया के कंचनपुर गांव में मंगलवार को प्रशिक्षण के दौरान सेना का माइक्रो एयरक्राफ्ट खेत में गिर गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। गया ओटीए से रूटिंग ट्रेनिंग के दौरान एयरक्राफ्ट उड़ा था। लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एयरक्राफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई। जिस कारण पायलट ने गेहूं के खेत में प्लेन जा गिरा। एयरक्राफ्ट पर एक महिला पायलट और एक पुरुष पायलट सवार थे। दोनों पायलट सुरक्षित हैं।

सुबह कंचनपुर गांव में माइक्रो एयरक्राफ्ट को गिरता देख अफरातफरी मच गई। इससे पहले एयरक्राफ्ट के लैंडिंग होते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ देर तक हवा में रहने के बाद तेज आवाज के साथ एयरक्राफ्ट की खेत में लैंडिंग हुई। घटना के बाद माइक्रो एयरक्राफ्ट में सवार दोनों पायलट बाहर निकले। इसके बाद पायलट ने ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) को इसकी सूचना दी।

सूचना के बाद ओटीए के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त एयरक्राफ्ट को वापस कैंप ले गए हैं। प्रशिक्षण के लिए माइक्रो एयरक्राफ्ट से जवानों ने उड़ान भरा था। एयरक्राफ्ट में एक ट्रेनर और एक महिला प्रशिक्षु सवार थी।

घटनास्थल पर मौजूद गांव वालों ने बताया कि एयरक्राफ्ट के पंखे में तकनीकी खराबी आ गई थी। जिसके बाद एयरक्राफ्ट अनियंत्रित होकर खेत में गिर गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

6 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

6 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

16 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

16 घंटे ago