Samastipur

डॉक्टरों को अब सप्ताह में कम से कम करनी होगी 48 घंटे की ड्यूटी, प्रत्येक दिन अस्पताल आना अनिवार्य

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- स्वास्थ्य विभाग के नये निर्देश के अनुसार, अब प्रत्येक डॉक्टरों को सप्ताह में कम से कम 48 घंटे की ड्यूटी करनी होगी। इसके लिए भी स्वास्थ्य विभाग ने एसओपी (स्टैंडर्स ऑपरेटिंग प्रोड्यूसर) तय किया है। इसके तहत डॉक्टरों को सप्ताह में छह दिनों तक निर्धारित रोस्टर के अनुसार ड्यूटी करनी होगी। यूं कहें कि एसओपी के अनुसार अब डॉक्टरों को प्रत्येक दिन अस्पताल आना अनिवार्य हो गया है।

सदर अस्पताल सहित अन्य सरकारी अस्पतालों में एसओपी को लागू होने के बाद इसका समुचित लाभ मरीजों को मिलेगा। इस संबंध में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा निर्धारित एसओपी के तहत ही डॉक्टरों की ड्यूटी रोस्टर बनायी जा रही है। शीघ्र ही एसओपी के तहत ही डॉक्टरों को ड्यूटी करनी है। इसके तहत छह दिनों में 48 घंटे की ड्यूटी पूरी करनी है।

डीएस ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए सप्ताह में दो ओपीडी एवं दो ओटी अनिवार्य किया गया है। यानि की दो दिन ओपीडी एवं दो दिन ओटी के कार्यों का निष्पादन करना है। इसके अलावे चिकित्सकों को वीआईपी डयूटी से लेकर ऑन कॉल ड्यूटी लगायी जा रही है। ताकि जरुरत पड़ने पर ऑल कॉल ड्यूटी में शामिल चिकित्सकों को बुलाया जा सके।

अस्पताल में यूं रहेगा रोस्टर ड्यूटी का समय

स्वास्थ्य विभाग द्वारा ओपीडी में डॉक्टरों के लिए पूर्व से समय निर्धारित है। इसके तहत सदर अस्पताल में प्रत्येक दिन सुबह नौ बजे से दो बजे एवं चार बजे से छह बजे तक ओपीडी का समय तय है। जबकि इमरजेंसी में प्रत्येक दिन सुबह के आठ बजे से दोपहर दो बजे तक, दोपहर दो बजे से शाम आठ बजे तक एवं शाम आठ बजे से सुबह के आठ बजे तक का समय निर्धारित है। इसी समय के अनुसार डॉक्टरों की ड्यूटी रोस्टर निर्धारित की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

6 मिनट ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

2 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

2 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

6 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

9 घंटे ago