Bihar

EOU ने पेपर लीक को लेकर बीपीएससी से पूछे एक दर्जन से अधिक सवाल, संदेह के घेरे में प्रिंटिंग प्रेस का चयन

बीपीएससी के स्तर से आयोजित शिक्षक बहाली के तीसरे चरण की परीक्षा के प्रश्न-पत्र लीक मामले में अब ईओयू (आर्थिक अपराध इकाई) ने एक दर्जन से अधिक सवाल पूछे हैं। मुख्य रूप जो सवाल पूछे गए हैं वे परीक्षा की तैयारी और संचालन तथा प्रश्न पत्र की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े हैं।

ईओयू ने बीपीएससी से जानना चाहा है कि प्रश्न-पत्र किस स्थान पर छपवाए गए थे। प्रिंटिंग प्रेस कौन सा था। यहां तक प्रश्न-पत्रों को कैसे पहुंचाया गया, इसकी जानकारी अध्यक्ष के अलावा और किसी को थी क्या? प्रश्न पत्र की सुरक्षा के लिए क्या-क्या कदम उठाए गए थे? पूरे कार्य में किन-किन कर्मियों एवं पदाधिकारियों के पास क्या-क्या दायित्व थे, आदि इनमें प्रमुख हैं।

लिखित में पूछे गए इन सवालों के जवाब आयोग को जल्द से जल्द देने को कहा गया है। ताकि इसके आधार पर पूरे मामले की जांच को मुकाम तक पहुंचाया जा सके। बीपीएससी के जवाबों का मिलान जांच और पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों से किया जाएगा। इस तरह से अब तक सामने आए सभी तथ्यों का क्रॉस वेरीफिकेशन हो सकेगा। इन जवाबों की मदद से कई सवालों के हल ढूंढने में मदद मिलेगी। प्रश्न-पत्र कहां से और किसने कैसे लीक किया था, इसका सही विवरण सामने आ सकेगा। गिरफ्तार अभियुक्तों ने जो जानकारी दी है, वह कहां तक सही थी, यह भी पता चलेगा।

इस मामले की जांच के लिए गठित ईओयू की एसआईटी को अब तक की जांच और गिरफ्तार आरोपितों की पूछताछ में कई अहम बातों की जानकारी हुई है। कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सामान भी बरामद हुए हैं।

पटना के 90 फीट के पास बना रखा था कार्यालय

इस मामले में कई स्थानों पर निरंतर छापेमारी भी की गई है। इसी क्रम में पटना के 90 फीट के पास एक स्थान में छापेमारी की गई। इस घर को किराए पर लेकर गिरफ्तार आरोपित शुभम, सुमित, विक्की और अभिषेक सेटिंग के कार्यालय के तौर पर उपयोग करते थे। यहां मुख्य रूप से दलालों को बुलाकर उनसे अभ्यर्थियों के बारे में डील की जाती थी। यहां से भी कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। गिरफ्तार हुए ये चारों अभियुक्त पूरे मामले के मुख्य अभियुक्त विशाल कुमार चौरसिया के बेहद खास हैं और सेटिंग के पूरे धंधे में उसके अहम हिस्सेदार भी हैं। कुछ दिनों पहले इन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ में इस स्थान के बारे में पूरी जानकारी सामने आई है।

Avinash Roy

Recent Posts

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

5 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

6 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

6 घंटे ago

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

12 घंटे ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

12 घंटे ago