Bihar

चिराग पासवान ने हाजीपुर से अपने नाम का ऐलान किया, पूछा- क्या पारस मोदी की 400 सीट में रोड़ा बनेंगे?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लोजपा रामविलास के मुखिया चिराग पासवान बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। लोजपा रामविलास ने एक सीट पर अपना कैंडिडेट तय कर लिया है। हालांकि अन्य चार सीटों पर अभी उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि एक-दो दिनों में अन्य सीटों पर भी प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया जाएगा। चाचा पशुपति पारस को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि वे एनडीए के साथ रहेंगे या नहीं यह फैसला उन्हें लेना है।

उन्हें तय करना है कि वह पीएम नरेंद्र मोदी के 400 पार सीटें हासिल करने की राह में रोड़ा बनेंगे या नहीं। क्योंकि पशुपति पारस ने कहा था कि वह आखिरी सांस तक पीएम मोदी के साथ रहेंगे। चिराग ने कहा कि अगर चाचा हाजीपुर से उनके खिलाफ चुनाव लड़ते हैं तो वह हर चुनौती से लड़ने के लिए तैयार हैं।

लोजपा रामविलास के संसदीय बोर्ड की बैठक बुधवार को हुई। इसमें चिराग पासवान के हाजीपुर से चुनाव लड़ने पर मुहर लगाई गई। हालांकि, बुधवार की बैठक में जमुई, वैशाली, हाजीपुर, खगड़िया सीटों पर कौन चुनाव लड़ेगा, इस पर सहमति नहीं बन पाई। चिराग ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि एक-दो दिनों में अन्य चार सीटों पर भी कैंडिडेट के नाम का ऐलान हो जाएगा।

दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एनडीए के सीट बंटवारे में लोजपा में चिराग पासवान के गुट को पांच सीटें मिलीं, जबकि उनके चाचा पशुपति पारस के गुट रालोजपा को एक भी सीट नहीं दी गई। पारस ने नाराज होकर केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, उन्होंने अभी अपने अगले कदम का ऐलान नहीं किया है। माना जा रहा है कि वह एनडीए छोड़कर महागठबंधन या फिर अकेले ही चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। पारस ने भी बुधवार को रालोजपा संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई है, इसमें वह बड़ा फैसला ले सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

9 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

10 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

11 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

15 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

22 घंटे ago