बिहार के राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर सामने आ रही। सूत्रों से मिल रही खबर के अनुसार पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी (जाप) का कांग्रेस में बुधवार को विलय हो गया है। माना जा रहा है कि आज शाम जाप का कांग्रेस में विलय होगा और जाप प्रमुख कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेंगे। इससे पहले पप्पू यादव ने पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान कहा था कि वो तेजस्वी यादव के साथ मिलकर बीजेपी के खिलाफ हल्ला बोलेंगे। बता दें कि मंगलवार की रात पप्पू यादव ने आरजेडी प्रमुख लालू यादव और तेजस्वी यादव से मुलाक़ात की थी। पप्पू यादव 2014 में आरजेडी के टिकट से मधेपुरा से चुनाव जीत चुके हैं।
बता दें कि बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए की ‘महागठबंधन’ के साथ सीधी लड़ाई नजर आ रही है, जिसे उसने (राजग ने) पांच साल पहले तब हराया था, जब बीजेपी के तृत्व वाले गठबंधन के कम से कम दो घटक विपक्षी गठबंधन के साथ थे। राजग में इस बार भाजपा के साथ जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। फिलहाल, भाजपा को लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक राम विलास पासवान के बेटे चिराग और भाई पशुपति कुमार पारस की अध्यक्षता वाले प्रतिद्वंद्वी खेमों का समर्थन भी प्राप्त है।
कांग्रेस-राष्ट्रीय जनता दल के ‘महागठबंधन’ ने ढाई साल पहले हुए विधानसभा चुनावों से पूर्व भाकपा (माले) लिबरेशन के साथ गठजोड़ बनाया था और उसने मजबूत नजर आ रहे राजग को कड़ी चुनौती दी थी। लगभग दो महीने पहले नीतीश कुमार की अचानक राजग में वापसी से बनी स्थिति से पार पाने के लिए महागठबंधन 2020 में अपने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करेगा। बता दें कि बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरणों में होगा।
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर के प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,…
समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित यूएन पैलेस में शुक्रवार को जदयू महिला प्रकोष्ठ की ओर से…
समस्तीपुर : महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वच्छता ही…
समस्तीपुर : जीविका के बीस साल पूरे होने पर जेडीयू द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में…
त्योहारी सीजन में भीड़ से राहत के लिए समस्तीपुर और मुंबई के बीच स्पेशल एसी…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुईधारा चौक पर चोरी के संदेह में गुरुवार को…