Bihar

‘खाकी’ के रियल विलेन ने 60 की उम्र में रचाई शादी, अशोक महतो की पत्नी लड़ेगी लोकसभा का चुनाव

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस चुनाव के लिहाज से 40 लोकसभा सीटों वाले बिहार का भी अहम रोल है। ऐसे समय में बिहार से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां लोकसभा का टिकट पाने के लिए कुख्यात बाहुबली अशोक महतो ने 60 साल की उम्र में शादी रचा ली है। आपको बता दें कि बिहार की राजनीति में आपराधिक चेहरे काफी लंबे समय से जुड़े रहे हैं। आइए जानते हैं इस मामले के बारे में।

अशोक महतो ने रचाई शादी

बिहार के कुख्यात बाहुबली अशोक महतो ने 60 साल की उम्र मे दिल्ली की एक लड़की से कल मंगलवार को आनन-फानन मे शादी कर ली है। अशोक महतो की शादी का मकसद मुंगेर से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ना बताया जा रहा है। बता दें कि इस सीट से अभी जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह सांसद हैं। शादी करने के लिए अशोक महतो कल 50 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना के जगदंबा स्थान के मंदिर में पहुंचे थे।

जानें अशोक महतो की पत्नी के बारे में

कुख्यात बाहुबली अशोक महतो ने जिस लड़की से शादी की है उसका नाम कुमारी अनिता है। वह 46 साल की है और दिल्ली के आरके पुरम की रहने वाली है। मंगलवार को पटना जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र के करौटा में मां जगदंबा स्थान मंदिर में उसकी शादी हुई है। अशोक महतो की शादी में परिवार के लोगों के साथ-साथ कई समर्थक भी शामिल हुए थे।

RJD से टिकट की आस

अशोक महतो बिहार की मुंगेर सीट से RJD के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। हालांकि, नवादा के पकरीबरावां के रहने वाले अशोक महतो का आपराधिक इतिहास रहा है। ऐसी स्थिति में अगर टिकट न मिले तो वह पत्नी को मैदान मे उतारने की सोच रहे हैं। अशोक का अभी सिर्फ इतना ही कहना है कि लालू यादव जब नाम का एलान कर देंगे तब बाकी चीजों की जानकारी दी जाएगी।

कौन हैं अशोक महतो?

कुख्यात अपराधी रह चुके अशोक महतो नवादा जिले के वारसलीगंज थाना क्षेत्र के कोननपुर गांव के रहने वाले हैं. 60 वर्षीय अशोक पिछले साल ही 17 वर्षों की सजा काटकर जेल से बाहर आए थे. उनको नवादा जेल ब्रेक कांड और शेखपुरा के जेडीयू विधायक रणधीर कुमार सोनी पर जानलेवा हमला का आरोप था. वहीं, 2005 में सांसद राजो सिंह की हत्या के लिए भी महतो गैंग को ही जिम्मेदार ठहराया गया था.

Avinash Roy

Recent Posts

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

8 मिनट ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

15 मिनट ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

20 मिनट ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

3 घंटे ago

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…

5 घंटे ago

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

8 घंटे ago