Bihar

चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा फिर पीएम मोदी की रैली से साइडलाइन, लोकसभा चुनाव से पहले क्या इशारा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में दनादन रैलियां कर विभिन्न परियोजनाओं की सौगात दे रहे हैं। पीएम मोदी ने बुधवार को बेतिया में जनसभा को संबोधित किया। इसमें 21800 करोड़ के प्रोजेक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। इस रैली में बिहार बीजेपी के साथ ही सहयोगी दल जेडीयू और हिन्दुस्तान आवाम पार्टी के नेता मौजूद रहे। मगर चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा नहीं नजर आए। बताया जा रहा है कि दोनों ही नेताओं को पीएम मोदी की रैली का न्योता नहीं दिया गया। इससे सियासी हलके में बिहार एनडीए के अंदर खटपट होने की अटकलें तेज हो गई हैं। चिराग और कुशवाहा चार दिन पहले पीएम मोदी औरंगाबाद और बेगूसराय रैली से भी नदारद थे।

बिहार एनडीए में अब तक सीट शेयरिंग को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। चर्चा है कि इस कारण चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा बीजेपी और जेडीयू से नाराज चल रहे हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (पूर्व में आरएलजेडी) के मुखिया उपेंद्र कुशवाहा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बुधवार को बेतिया में हुई रैली का न्योता नहीं मिला। जब उनकी पार्टी से पूछा गया तो जवाब आया कि बेतिया में पीएम मोदी का सरकारी कार्यक्रम था। कुशवाहा अभी किसी संवैधानिक पद पर नहीं हैं, इसलिए उन्हें आमंत्रण नहीं मिला।

हालांकि, अक्सर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले उपेंद्र कुशवाहा ने पीएम मोदी के बिहार आगमन पर पोस्ट करके स्वागत तक नहीं किया गया। लोजपा रामविलास के मुखिया एवं जमुई से सांसद चिराग पासवान की भी यही स्थिति है। वे खुद को प्रधानमंत्री का हनुमान कहते हैं। मगर जब पीएम पांच दिन में दूसरी बार बिहार आए तो उन्होंने भी स्वागत में सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं की।

इससे पहले 2 मार्च को पीएम मोदी ने बेगूसराय और औरंगाबाद में जनसभाओं को संबोधित कर बिहार को विभिन्न परियोजनाओं की सौगात दी थी। उस सभाओं में भी चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा नजर नहीं आए। ना ही दोनों नेताओं ने पीएम मोदी के स्वागत को लेकर कोई सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की थी। पीएम मोदी की बेगूसराय रैली का कुशवाहा को न्योता भी दिया था। मगर ऐन वक्त पर वे उस सभा में नहीं पहुंचे।

वहीं, दूसरी ओर एनडीए में बीजेपी और जेडीयू की सहयोगी पार्टी हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा के नेता पीएम मोदी के साथ नजर आए। बेगूसराय रैली में पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा किया। वहीं बुधवार को बेतिया रैली में उनके बेटे एवं बिहार सरकार में मंत्री संतोष सुमन नजर आए।

चिराग और कुशवाहा की क्या नाराजगी?

दरअसल, बिहार में एनडीए का स्वरूप बदलने के बाद सीट शेयरिंग को लेकर माथापच्ची चल रही है। नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी से सीट बंटवारा चुनौतीभरा हो गया है। चिराग पासवान हाजीपुर समेत 6 सीटों पर अपना दावा ठोक रहे हैं। साथ ही वे नीतीश के घोर विरोधी हैं। हाजीपुर सीट को लेकर उनकी अपने चाचा एवं रालोजपा प्रमुख पशुपति पारस से खींचतान जारी है। दूसरी ओर, उपेंद्र कुशवाहा काराकाट समेत कुछएक सीटों पर अपना दावा पेश कर रहे हैं, जिन पर जेडीयू के मौजूदा सांसद हैं। जेडीयू अपनी सीटिंग सीटें छोड़ने को तैयार नहीं है। ऐसे में सीट शेयरिंग का मुद्दा बिहार में उलझा हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

1 घंटा ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

1 घंटा ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

1 घंटा ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

6 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

9 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

13 घंटे ago