Bihar

चिराग पर बरसे सूरजभान, कहा – NDA पर उनसे ज्यादा हमारा हक, लालू से नजदीकियों पर भी दिया जवाब

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का एलान कर दिया गया है। इस बार देश के अंदर सात चरणों में चुनाव होगा और बिहार के अंदर पहले चरण में 4 लोकसभा सीट पर चुनाव होगा। इसमें एक सीट वर्तमान में पशुपति पारस की पार्टी के पास हैं। लेकिन, इस बार की चर्चा के अनुसार पारस की पार्टी को एक भी सीट नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में अब इस मामले में पारस की पार्टी के सबसे पुराने नेता और पूर्व बाहुबली सांसद सूरजभान सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि – ‘शादी- -ब्याह रोज नहीं होता है, हमलोग दस साल से एनडीए के साथ हैं और अब उम्मीद ही नहीं हक़ बचा है।

सूरजभान सिंह ने कहा कि – पार्टी की तैयारी तो बिहार की सभी 40 सीटों पर लड़ने की है और लगभग हर दल की रहती है। वहीं एनडीए के नजरअंदाज करने के सवाल पर उन्होने कहा कि- शादी ब्याह एक बार होता है। एनडीए के साथ हमारा 10 पुराना रिश्ता है। 2014 से 2024 तक साथ हैं। और गठबंधन का रिश्ता हमने ईमानदारी से निभाया है। हम क्यों इधर-उधर होंगे। अभी उम्मीद नहीं बल्कि हक बचा है। हर चीज का समय होता है। राजनीति पल-पल में बदलती है। हम रामविलास पासवान के सिद्धांत पर आज भी हैं, कल भी रहेंगे।

इसके साथ ही पारस की पार्टी का लालू के साथ नजदीकियों के सवाल पर सूरजभान सिंह ने कहा कि- लालू यादव बिहार के लीडर है। उनसे बातचीत चलती रहती है। 2013 में होती थी, 2010 में होती थी, 2024 में भी हो रही है और आगे भी होती रहेगी। हमलोग हरलोग से बात करते हैं, बात करने में क्या समस्या है, हर पार्टी के लोग एक दूसरे से बात करते रहते हैं।

उधर, नवादा सीट से चुनाव लड़ने को लेकर इनके भाई चंदन सिंह ने कहा कि- हम कभी भी चिराग पासवान के पास नहीं जाएंगे, यह सब काम हमसे नहीं होता है। हम झुकने वाले नहीं है और हम किस बात को लेकर झुकें वो क्या चीज़ हैं जो उनके आगे झुकें। हम एनडीए में थे और आज भी हैं और आगे भी रहने की संभावना है। हम जैसे कल थे वैसे ही आज भी हैं।

आपको बता दें कि पशुपति पारस भी कह चुके हैं उनके तीन सांसद जहां-जहां से सांसद है, वहीं से चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी के बड़े नेता फिर विचार करें। हम आज तक एनडीए गठबंधन का हिस्सा हैं। हमारे दल से 5 सांसद हैं, एनडीए ने हमारी पार्टी को तरहीज नहीं दी, जिसमे पार्टी निराश है। हम और हमारे सांसद बीजेपी की लिस्ट का इंतजार करेंगे। लिस्ट के आधार पर हम गठबंधन का फैसला करेंगे। दरवाजा खुला हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

5 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

8 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

10 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

14 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

14 घंटे ago