Bihar

चिराग पासवान ने जमुई से जीजा अरुण भारती को टिकट दिया, समस्तीपुर, खगड़िया और वैशाली में उम्मीदवारों की घोषणा बाकी

लोजपा रामविलास के मुखिया चिराग पासवान ने बिहार की जमुई लोकसभा सीट से अपने जीजा अरुण भारती को टिकट दिया है। इस सीट पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण में चुनाव होना है। गुरुवार को नामांकन का आखिरी दिन है। जमुई से चिराग पासवान अभी सांसद हैं, इस बार वे हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। एनडीए में पिछले दिनों हुए सीट बंटवारे के तहत लोजपा रामविलास राज्य की कुल पांच सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि, अभी तक चिराग पासवान की पार्टी ने दो सीटों पर ही अपने कैंडिडेट घोषित किए हैं। समस्तीपुर, खगड़िया और वैशाली में उम्मीदवारों की घोषणा बाकी है।

जमुई से चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती को टिकट मिलने से जेडीयू के कद्दावर मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी, एक आईपीएस अफसर की पत्नी ज्योति पासवान और बिहार लोजपा के महासचिव संजय पासवान को झटका लगा है। शांभवी के ससुर किशोर कुणाल हैं जिनके बेटे श्यान कुणाल चिराग से दिल्ली आकर मिले थे। कयास लगाए जा रहे थे कि शांभवी को जमुई से लोजपा रामविलास टिकट दे सकती है।

इसी तरह ज्योति पासवान भी दिल्ली में चिराग से मिलकर गई थीं। बिहार में संजय पासवान साए की तरह चिराग के साथ नजर आते थे। अब लोजपा के खाते में एक रिजर्व सीट समस्तीपुर के साथ-साथ वैशाली और खगड़िया सीट बची रह गई है जहां कैंडिडेट की घोषणा बाकी है। समस्तीपुर से जेडीयू मंत्री महेश्वर हजारी अपने बेटे को लोजपा का टिकट दिलाने के लिए सपरिवार चिराग से मिलने दिल्ली आए थे। समस्तीपुर से संजय पासवान भी पार्टी कोटा से एक मजबूत दावेदार हैं जिनका टिकट जमुई से चिराग के बहनोई के लिए कट गया है।

बिहार में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में जमुई समेत चार सीटों पर वोटिंग होनी है। यहां नामांकन की आखिरी तारीख 28 मार्च है। एनडीए उम्मीदवार अरुण भारती का मुकाबला आरजेडी महागठबंधन की प्रत्याशी अर्चना रविदास से होगा। जमुई में वोटिंग की तारीख 19 अप्रैल है।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

2 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

3 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

3 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

9 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

10 घंटे ago