राजद की जनविश्वास रैली को लेकर राजनीतिक घमासान और जुबानी जंग तेज हो गया है। भाजपा ने इसे जनविश्वास घात रैली करार दिया है। इस बीच बारिश के फुहार के बावजूद गांधी मैदान में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं समर्थकों का पहुंचाना शुरू हो गया है। मंच पर मनोज झा, भाई वीरेंद्र समेत कई नेता पहुंच चुके हैं। पटना गांधी मैदान में आयोजित रैली में लाल यादव तेजस्वी यादव अखिलेश यादव राहुल गांधी सीताराम यह चूड़ी दीपंकर भट्टाचार्य मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेता भीड़ को संबोधित करेंगे
भाजपा नेता और नीतीश सरकार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राजद के लोग जनादेश के विपरीत सत्ता में आए थे। लेकिन मुख्यमंत्री जी ने उन्हें बाहर कर दिया है। इसकी बड़ी वजह यह है कि उन्हें लोगों की सेवा करते हुए बेहतर परफॉर्मेंस देने का अवसर मिला था। लेकिन, जनता की गाढ़ी कमाई लूटने में लग गए। अब चेहरा छुपाने और आरोपों से बचने के लिए जनविश्वास यात्रा और रैली कर रहे हैं। लेकिन यह असल में जनविश्वास घात रैली है।
आरडेजी की रैली को लेकर जुबानी हमला करते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार सरकार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि रैली करना हर दल का लोकतांत्रिक अधिकार है। इससे किसी को दिक्कत नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सब लोग अपनी पार्टी की रैली करते हैं लेकिन, राष्ट्रीय जनता दल की पहचान यही है कि यह चुनाव बहुत अच्छे से लड़ती है पर हर बार हार जाती है। इस बार भी उनके उम्मीदवार अच्छी लड़ाई देंगे लेकिन 2 लाख मतों के अंदर से हारेंगे।
रैली को लेकर पटना गांधी मैदान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। राजद के समर्थक तेजस्वी यादव को 2025 में मुख्य मंत्री बनाने का दावा कर रहे हैं। बिहार के अलावे झारखंड और उत्तर प्रदेश से भी आरजेडी, कांग्रेस और वामपंथी दलों से जुड़े लोग रैली में पहुंच रहे हैं।
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…