Bihar

बिहार में मनरेगा मजदूरी 245 रुपए हुई, सबसे ज्यादा हरियाणा में 374, जानें अन्य राज्यों का हाल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी (मनरेगा) योजना के तहत मजदूरी दरों में इजाफा किया गया है। अलग-अलग राज्यों में मजदूरी दर में चार से 10 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। बिहार में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) के तहत अब श्रमिकों को 245 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी मिलेगी। बढ़ी हुई यह दर एक अप्रैल, 2024 से लागू होगी।

वर्तमान में राज्य में मनरेगा मजदूरों की प्रतिदिन की मजदूरी 228 रुपये है। इस तरह मनरेगा मजदूरी में 17 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है। भारत सरकार ने देशभर के लिए मनरेगा की मजदूरी बढ़ायी है। यह बढ़ोतरी विभिन्न राज्यों में अलग-अलग हुई है। मालूम हो कि इस योजना में साल में अधिकतम 100 दिन एक श्रमिक को काम देने का प्रावधान है।

सबसे ज्यादा 374 रुपये हरियाणा में मिलेंगे एक अधिसूचना के अनुसार, अब योजना के तहत अकुशल श्रमिकों को देश में सबसे ज्यादा 374 रुपये हरियाणा में मिलेंगे। वहीं, सबसे कम 234 रुपये प्रति दिन के हिसाब से मजदूरी अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड में मिलेगी। उत्तर प्रदेश में सात रुपये बढ़ाए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड ने सात रुपये का इजाफा किया है, जो सबसे कम है। अब यहां अब मनरेगा श्रमिकों को प्रति दिन 237 रुपये मिलेंगे।

गोवा में मजदूरी दर में 34 रुपये की बढ़ोतरी की गई है जो देश में सबसे ज्यादा है। अब राज्य में प्रतिदिन का मेहनताना 356 रुपये हो गया है। वहीं, आंध्र प्रदेश में प्रतिदिन 28 रुपये की बढ़ोतरी की गई और मजदूरी दर अब 300 रुपये है। निर्वाचन आयोग की मंजूरी के बाद केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने मजदूरी दर में बदलाव की अधिसूचना जारी की। योजना के तहत 2023 की मजदूरी दरों पर बढ़ोतरी की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

11 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

12 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

12 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

16 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

16 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

20 घंटे ago