बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में हुए पेपर लीक मामले में पूर्व डीजीपी एवं केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के तत्कालीन अध्यक्ष एसके सिंघल समेत पूरा पर्षद संदेह के घेरे में आ गया है। इस मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने करीब सात घंटे तक पर्षद के कार्यालयों को खंगाला।
आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने पूर्व DGP के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। आर्थिक अपराध इकाई की टीम केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के 5, हार्डिंग रोड व बैक हार्डिंग रोड, पटना स्थित दोनों कार्यालयों को खंगाला। इस दौरान कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल समेत कई उपकरण और दस्तावेज जब्त किए गए, जिनकी जांच की जा रही है। आर्थिक अपराध इकाई ने कई महत्वपूर्ण कागजातों को जब्त किया है।
बता दें कि पिछले साल 1 अक्टूबर को बिहार में सिपाही भर्ती की परीक्षा आयोजित की गई थी। इस दौरान पटना में प्रश्न पत्र लीक का भी मामला सामने आया था। जिसके बाद पेपर लीक में शामिल गैंग को गिरफ्तार किया गया था। 6 अभ्यर्थियों को आंसर की से नकल करते पकड़ा गया था। जिसके बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। इस मामले में अबतक कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और इओयू मामले की जांच में जुटी हुई है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…
समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…
समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की अंगीभूत इकाई बलिराम भगत महाविद्यालय में राष्ट्रीय…