Bihar

बागवानी करती दिखीं राबड़ी देवी, VIDEO शेयर कर बोलीं- ‘जड़ों से जुड़े रहना बंधन नहीं असल जिंदगी है’

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का एक नया रूप सामने आया है. वह अपने सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड पर बागवानी करती नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपने सरकारी आवास पर सब्जियों की खेती करती दिख रही हैं.

सब्जी उपजा रही हैं राबड़ी देवी:

पूर्व सीएम आजकल अपने परिवार के अलावे अपने आवास में बागवानी में भी व्यस्त दिख रही हैं. राबड़ी देवी ने आज खुद एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह बगीचे में सब्जी तोड़ती दिखीं. राबड़ी देवी जमीन से मूली निकालती दिख रही हैं. इस दौरान वह किसी को निर्देश दे रही हैं कि इसका पत्ता गाय को खिला दो.

राबड़ी देवी ने पोस्ट में क्या लिखा?

पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “जड़ों से जुड़ाव ही जीवन की सच्चाई और गहराई से बोध कराता है. जड़ों से जुड़े रहना बंधन नहीं असल जिंदगी है, मुक्ति व युक्ति है. जड़ से जुड़े पेड़ हमेशा पल्लवित, पुष्पित, छायादार, फलदार व गुलजार तथा जड़ से जुड़े इंसान जानकार, जानदार, शानदार, दिलदार, हकदार और वजनदार होते हैं.”

सबसे बड़ी पॉलिटिकल फैमिली लालू का परिवार:

बिहार की राजनीति में सबसे कद्दावर सियासी परिवारों में लालू फैमिली की गिनती होती है. लालू यादव खुद बिहार के मुख्यमंत्री और केंद्रीय रेल मंत्री रह चुके हैं. राबड़ी देवी बिहार की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री रही हैं. हालांकि उनकी गिनती हमेशा से घरेलू महिला के रूप में होती रही है. पूजा पाठ हो या अन्य कोई काम राबड़ी देवी बिहारी अंदाज में करती दिखी हैं. राबड़ी देवी छठ व्रत पूरी श्रद्धा से करती रही हैं. कई बार घरेलू कामकाज करती राबड़ी देवी का वीडियो लोगों ने देखा है. ऐसे में एक बार फिर सब्जी के बगीचे में काम करते हुए उनका वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है.

Avinash Roy

Recent Posts

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

5 मिनट ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

47 मिनट ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

1 घंटा ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

2 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

11 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

12 घंटे ago