Bihar

अमित शाह कल बिहार दौरे पर, कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरण, जनसभा को करेंगे संबोधित

बिहार में एनडीए की नई सरकार बनने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहली बार शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं. इस दौरान अमित शाह राजधानी पटना में नवनिर्मित पार्क और उसमें स्थापित दिवंगत कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. इसके साथ ही गृह मंत्री पटना जिले के पालीगंज कृषि फार्म मैदान में आयोजित एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इस जनसभा का आयोजन बीजेपी ओबीसी मोर्चा की ओर से किया गया है.

ओबीसी मोर्चा के कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे अमित शाह

बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. के. लक्ष्मण ने शुक्रवार को बताया कि ओबीसी मोर्चा ने आने वाले दिनों में देशभर में 10 हजार सामाजिक सम्मेलन आयोजित करने का फैसला किया है. इसके तहत 09 मार्च को पटना के पालीगंज में सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे.

कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनोज शर्मा ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर करीब एक बजे पटना पहुंचेंगे. जहां सबसे पहले भाजपा के पितामह कहे जाने वाले दिवंगत कैलाशपति मिश्रा को श्रद्धांजलि देंगे. इसके साथ ही दिवंगत कैलाशपति मिश्रा के नाम पर बने स्मृति उद्यान का उद्घाटन और साथ ही उनकी प्रतिमा का भी लोकार्पण भी करेंगे. अखिल भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र की तरफ से इस पार्क के लिए दो एकड़ जमीन मुहैया कराई गई थी, जहां यह खूबसूरत उद्यान बनकर तैयार हुआ है.

पालीगंज में करेंगे जनसभा

उद्यान के उद्घाटन के मौके पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, सांसद राधा मोहन सिंह, विवेक ठाकुर, रवि शंकर प्रसाद, गंगा प्रसाद, विधायक संजीव चौरसिया, नितिन नवीन सहित कई गणमान्य की मौजूदगी होगी. उसके बाद पालीगंज में जनसभा के लिए रवाना हो जायेंगे. अमित शाह देर शाम ही पटना से वापस दिल्ली के लिए लौट जायेंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

4 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

5 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

17 घंटे ago