बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को एक्सटेंशन नहीं मिला है. सूत्रों के अनुसार आमिर सुबहानी ने वीआरएस ले लिया है. इस पर राज्य सरकार की तरफ से मंजूरी भी मिल गयी है.
वहीं सूत्रों के अनुसार अब आईएएस ब्रजेश मेहरोत्रा बिहार के मुख्य सचिव बन सकते हैं. वहीं आईएएस चैतन्य प्रसाद को विकास आयुक्त बनाने तैयारी चल रही है.
सूत्रों के अनुसार आमिर सुबहानी इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन के चेयरमैन बन सकते हैं. बता दें, आमिर सुबहानी 30 अप्रैल को रिटायर होनेवाले थे. बता दें, ब्रजेश मेहरोत्रा का भी कम दिनों का ही कार्यकाल रहेगा. ब्रजेश महरोत्रा अगस्त 2024 में रिटायर होने वाले हैं.
जबकि चैतन्य प्रसाद जुलाई 2025 में रिटायर होनेवाले हैं. बता दें, ब्रजेश महरोत्रा से पहले मुख्य सचिव की रेस में सबसे आगे विवेक कुमार थे. लेकिन, सरकार ने विवेक कुमार को वीआरएस दिलाकर रेरा का चेयरमैन बना दिया. वहीं अभी बीपीएससी अध्यक्ष कौन बनेंगे इस पर सहमति नहीं बनी है.
समस्तीपुर : जयनगर से नई दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के समपार फाटकों पर लगने वाले भीषण जाम से लोगों…
समस्तीपुर/उजियारपुर : अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत चैता उत्तरी में 13वां…
समस्तीपुर : अपराध नियंत्रण और शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन को लेकर शनिवार को जिला…
समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एरौत चौक स्थित सुमन ज्वेलर्स में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर है। जिला नियोजनालय…