Bihar

पीएम के सामने बोले नीतीश-अब कहीं नहीं जाऊंगा, औरंगाबाद में मोदी ने कहा-बिहार को पुराने दौर में नहीं लौटने देंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार के औरंगाबाद की रैली में एक बार फिर से उनका बिहार के सीएम नीतीश कुमार के प्रति अगाध प्रेम झलका। रैली में प्रधानमंत्री जैसे ही मंच पर पहुंचे तो विशालकाय माला से उनका स्वागत किया गया।

बिहार के डेप्युटी सीएम विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी और गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय पीएम मोदी को माला पहना रहे थे। तभी पीएम मोदी ने सीएम नीतीश का हाथ पकड़ा और उन्हें माला के अंदर ले लिया। पीएम ने जब ऐसा किया तो नीतीश कुमार मुस्कुरा रहे थे। इसके बाद दोनों नेताओं ने माला के अंदर से ही जनता का अभिवादन स्वीकार किया।

इसके बाद पीएम मोदी के स्वागत में नीतीश कुमार ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औरंगाबाद आए हैं। मैं आपका अभिनंदन करता हूं कि आप एक बार फिर से हमारे यहां पधारे हैं। यह हमारे लिए बेहद खुशी की बात है। पहले आए थे, इधर हम गायब हो गए थे। अब आपको आश्वस्त करते हैं कि अब इधर-उधर होने वाले नहीं हैं। अब रहेंगे आपके ही साथ। इसलिए जरा तेजी से यहां वाला काम हो जाए। हम लोग तो 2005 से एक साथ ही हैं। हम लोग मिलकर लगातार कितना काम किए हैं। हम लोग आपस में मिलजुलकर सारा काम किए हैं। हम चाहते हैं कि सबकी आर्थिक स्थित बेहतर हो जाए। मुझे पूरा भरोसा है कि प्रधानमंत्री जी बिहार आते रहेंगे। इस बार के चुनाव में हमको पूरा भरोसा है कि आप 400 सीट जीतेंगे।

तेजस्वी ने दिया था पीएम मोदी को चैलेंज

बता दें कि बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार पर तंज कसा था। तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी को चुनौती दी थी कि आप मोदी की गारंटी की चर्चा करते रहते हैं, लेकिन क्या आप यह गारंटी दे सकते हैं कि नीतीश कुमार फिर से आपका साथ नहीं छोड़ेंगे?

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ‘फोटो से फोटो’ बनाकर फर्जी हाजिरी लगाना शिक्षक को पड़ा भारी, तत्काल प्रभाव से निलंबित

समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर फोटो से फोटो बनाकर फर्जी तरीके से हाजिरी दर्ज करना…

4 घंटे ago

बालू-गिट्टी व्यवसायी के संदिग्ध मौ’त मामले में पत्नी के आवेदन पर मुफस्सिल थाने में ह’त्या की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड-31 स्थित पासवान टोला में दो दिनों पूर्व…

20 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में किशोर को किया विधि-विरुद्ध

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने शनिवार को एक किशोर को चोरी के आरोप पकड़ा…

20 घंटे ago

समस्तीपुर के उजियारपुर में युवक से साइबर ठगी, ₹1.12 लाख की ठगी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर गांव निवासी हरेराम सहनी के…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में जीविका की राशि में 1.11 करोड़ रुपये का गबन, बैंक मित्र पर लगा गंभीर आरोप

समस्तीपुर : जीविका के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ऋण की किस्त की राशि में…

21 घंटे ago

समस्तीपुर में चल रहे अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, बेगूसराय की टीम बनी विजेता

समस्तीपुर : विमेंस कॉलेज समस्तीपुर की मेजबानी में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के तत्वावधान…

1 दिन ago