Bihar

आज बेतिया आ रहे PM मोदी, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम और बिहार को मिलने वाली सौगात की जानकारी…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच दिनों के अंदर दूसरी बार बिहार आ रहे हैं. पीएम मोदी बुधवार को बेतिया आएंगे. यहां हवाई अड्डा मैदान परिसर से वह 12800 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे. जबकि यहीं से वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे. जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक प्रधानमंत्री दोपहर 3.15 बजे पीएम हेलीकॉप्टर से बेतिया आएंगे. जबकि 3.25 से मंच पर उनका आगमन होगा. जानकारी के अनुसार मंच पा राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केद्रीय मंत्री पशुपति पारस, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद रहेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज विदेश दौरे पर जाने वाले हैं. जिस वजह से ऐसी संभावना है कि वो पीएम के साथ कार्यक्रम में मौजूद नहीं रहेंगे.

किसानों के लिए क्या होगा खास सौगात?

सांसद डॉ संजय जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री 12800 करोड़ की योजनाओं की शुरूआत करेंगे. इसमें 132 करोड़ से सुगौली व लौरिया चीनी मिल में मक्का से इथेनॉल उत्पादन की शुरूआत होगी. इसका सर्वाधिक फायदा मक्का किसानों को मिलेगा. वहीं 5700 करोड़ से बेतिया-पटना एनएच का शिलान्यास होगा. जबकि गौनाहा-नरकटियागंज रेल की भी शुरूआत होगी. इसके साथ ही बेतिया-वाल्मीकिनगर दोहरीकरण के पूर्ण हुए कार्यों का लोकार्पण व वाल्मीकिनगर-गोरखपुर दोहरीकरण का शिलान्यास यहीं से होगा.

बेतिया को मिलेगा तीन बड़ा सौगात..

सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री बेतिया शहर को भी तीन बड़े सौगात देंगे. इसमें बेतिया रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन के रूप में विकसित करने, सिटी गैस पाइप आपूर्ति योजना का शुरूआत व बेतिया को एक फोरलेन बाइपास शामिल है. जबकि रक्सौल-जोगबनी के लिए नई ट्रेन को यही से झंडी दिखाई जाएगी. शाम पांच बजे पीएम यहां से गोरखपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे.

इन योजनाओं का होगा शिलान्यास…
  • गोरखपुर कैंट-वाल्मीकिनगर रेल खंड के दोहरीकरण व विद्युतीकरण कार्य
  • बेतिया रेलवे स्टेशन का पुर्नविकास
  • एनएच 139डब्ल्यू के गंगा नदी पर पटना में दीधा सोनपुर रेल सह सड़क पुल के समानांतर पश्चिम में 6 लेन ब्रिज
  • एनएच 139 डब्ल्यू का फोरलेन बकरपुर हॉट-मानीकपुर खंड
  • पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान व देवरिया में शहरी गैस वितरण परियोजना
  • एचपीसीएल की सुगौली और लौरिया चीनी मिल के अनाज आधारित परियोजना

इन योजनाओं का होगा उद्घाटन…
  • गौनाहा-नरकटियागंज आमान परिवर्तित रेल खंड
  • बेतिया-छावनी ओवरब्रिज का लौरिया भाग
  • पिपराकोठी-रक्सौल एनएच
  • मुजफ्फरपुर-मोतिहारी एलपीजी पाइपलाइन
  • बापूधाम मोतिहारी पिपरहां रेलखंड दोहरीकरण
  • मोतिहारी एलपीजी प्लांट व पाइप लाइन टर्मिनल
  • रक्सौल-जोगबनी व गौनाहा-नरकटियागंज नई ट्रेन सेवा

प्रधानमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम :

2.45 बजे: कुशीनगर एयरपोर्ट से प्रस्थान

3.15 बजे: बेतिया हेलीपैड आगमन

3.25 बजे: मंच पर आगमन

3.45 बजे तक: योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

4.50 बजे तक: जनसभा संबोधित

5.00 बजे: बेतिया से प्रस्थान

5.45 बजे: गोरखपुर एयरपोर्ट पर आगमन

Avinash Roy

Recent Posts

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

5 घंटे ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

6 घंटे ago

प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 नामजद सहित अन्य अज्ञात पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…

6 घंटे ago

आशीष भारती, स्वप्ना मेश्राम और गौरव मंगला; केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये बिहार के 3 IPS अधिकारी

पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…

7 घंटे ago

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

9 घंटे ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

10 घंटे ago