Bihar

बिहार समेत छह राज्यों के गृह सचिव हटाने के निर्देश, आचार संहिता लागू होने के बाद चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई

लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने सख्त एक्शन लेते हुए 6 राज्यों के गृह सचिवों को हटाने का आदेश दे दिया है. चुनाव आयोग ने जिन 6 राज्यों के गृह सचिव हटाए हैं. उसमें गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं. इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के डीजीपी को हटाने के निर्देश भी दिए गए हैं.

बिहार के गृह सचिव हटाए गए

16 मार्च को चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने के दौरान ही साफ कर दिया था कि जो भी अधिकारी तीन साल से अधिक समय से एक ही स्थान पर पदस्थापित हैं, उनको बदला जाएगा. बता दें कि इससे पहले चुनाव आयुक्त राजीव कुमार खुद बिहार दौरे पर आए थे और बारीकी से तमाम चीजों का अध्ययन किया था.

चुनाव आयोग ने पहले ही दिए थे संकेत

एस सिद्धार्थ पर भी इसी के तहत कार्रवाई की गई है. माना जा रहा है कि अभी और अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है. इससे पहले चुनाव की घोषणा से पहले ही मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को बदला जा चुका है और उनके स्थान पर 1989 बैच के आईएएस ब्रजेश मेहरोत्रा को मुख्य सचिव बनाया गया है.4 मार्च को ब्रजेश मेहरोत्रा ने पदभार ग्रहण किया.

चुनाव आयोग का कहना है यह एक्शन चुनावों में समान अवसर सुनिश्चित कराने के लिए लिया गया है. चुनाव आयोग की इस कार्रवाई से कड़ा संदेश जाता है कि लोकसभा चुनाव 2024 का आयोजन समान स्तर पर किया जाएगा.

बता दें कि चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी को 2016 में सूबे के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी सक्रिय चुनाव ड्यूटी से हटा दिया था. इसके साथ ही बृहन्मुंबई नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल के साथ ही अतिरिक्त आयुक्त और उपायुक्त को भी हटा दिया गया है. इसके साथ ही मिजोरम और हिमाचल प्रदेश के जीएडी सचिव को भी हटा दिया गया है.

16 मार्च को जारी हुआ है चुनावी शेड्यूल

बता दें कि देशभर में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है. पूरे देश में 7 चरणों में चुनाव होंगे और 4 जून को नतीजे आएंगे. 16 मार्च को चुनावी शेड्यूल जारी कर निर्वाचन आयोग के आयुक्त राजीव कुमार ने मतदाताओं से खास अपील की थी और ज्यादा से ज्यादा मतदान करने का आग्रह किया था. उन्होंने बताया था कि वोटर अपने एपिक नंबर से बूथ की पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं.

43 दिन तक चलेगी लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया

बता दें कि पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी. देशभर में इलेक्शन की प्रक्रिया 43 दिन तक चलेगी. जबकि 4 जून को नई सरकार का ऐलान हो जाएगा. 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होगी, जबकि दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां फेज 20 मई, छठवां फेज 25 मई और सातवें चरण का मतदान 1 जून को होगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

26 मिनट ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

1 घंटा ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

1 घंटा ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

2 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

8 घंटे ago