Bihar

बिहार में 11 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी ओवैसी की पार्टी, लिस्ट में उजियारपुर और दरभंगा का भी नाम

बिहार में एआईएमआईएम ने 11 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया है। एआईएमआईएम के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम ने बिहार की 11 सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करने का निर्णय लिया है। पार्टी ने जिन 11 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है, उसमें अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, दरभंगा, उजियारपुर, काराकाट, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया और बक्सर संसदीय सीट शामिल हैं।

एआईएमआईएम की दूसरी पार्टियों से भी हो रही है बातचीत

एआईएमआईएम ने बताया कि अभी दूसरे दलों से भी सीटों पर तालमेल को लेकर उनकी बातचीत चल रही हैं। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कि यह आरोप सही नहीं है कि पार्टी सिर्फ कांग्रेस के खिलाफ उम्मीदवार उतारती है। उन्होंने कहा कि बिहार में एआईएमआईएम की ओर से बीजेपी, जेडीयू और कांग्रेस के खिलाफ कैंडिडेट दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरजेडी के खिलाफ भी चुनाव लड़ेंगे, लेकिन तो लोकसभा चुनाव में आरजेडी के एक भी सांसद बिहार से नहीं हैं।

दलित-मुस्लिम वोटरों का शोषण हुआ, हिस्सेदारी नहीं मिली

अख्तरुल ईमान ने कहा कि दलित-मुस्लिमों का साथ सिर्फ वोट के लिए बिहार की पार्टियों ने लिया है और उनका शोषण किया है। लेकिन इस वर्ग को समाज में उनका हक-अधिकार और उनकी हिस्सेदारी कभी नहीं मिली।

एआईएमआईएम के फैसले से एनडीए को फायदा संभव

एआईएमआईएम की ओर से मुस्लिम बहुल सीमांचल इलाके की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। राजनीतिक विश्लेषक एआईएमआईएम के इस फैसले से कांग्रेस-आरजेडी उम्मीदवारों को नुकसान और एनडीए को फायदा मिलने की मिलने की संभावना जता रहे हैं। हालांकि अभी आरजेडी-कांग्रेस और एनडीए में शामिल घटक दलों के बीच सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है, लेकिन ओवैसी की पार्टी के इस फैसले से कांग्रेस-आरजेडी के वोटरों में बिखराव से एनडीए को फायदा मिलने की उम्मीद है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम में साहस और योग्यता है तो मुझसे सार्वजनिक बहस कर ले

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को सोशल मीडिया के जरिए चुनौती…

44 मिनट ago

दरभंगा में 2 करोड़ ज्वेलरी लूटकांड के बाद बेगूसराय में पुलिस मुठभेड़, STF ने चार बदमाश पकड़े, एक को लगी गोली

बिहार के बेगूसराय में जिले में शनिवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई…

2 घंटे ago

किशनगंज SDPO की पत्नी-प्रेमिका ही नहीं नौकरानी भी करोड़पति: जीती है रानी जैसी लग्जरी लाइफ, थार, बंगला और कैश सबकुछ है उसके पास

आर्थिक अपराध इकाई द्वारा किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार के ठिकानों पर की गई छापेमारी…

5 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 7 अप्रैल को हो सकती है तेज हवा के साथ वर्षा व ओलावृष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल…

6 घंटे ago

बिहार के इस जिले में डिप्टी सीएम के दौरे से पहले बड़ा खेल, जलाए गए सरकारी कागजात! भ्रष्टाचार छुपाने की आशंका

बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…

10 घंटे ago