Bihar

पटना सिविल कोर्ट में बड़ा हादसा, ट्रांसफार्मर फटने से एक अधिवक्ता की मौत; 3 बुरी तरह झुलसे

पटना सिविल कोर्ट में बुधवार को अचानक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग लगने के बाद ट्रांसफार्मर फट गया। इस हादसे में दो वकीलों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य वकील बुरी तरह से झुलस गए। हादसे के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं। मृत वकील की पहचान देवेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है। बताया गया है कि घटनास्थल पर ही अधिवक्ता देवेंद्र प्रसाद की मौत हो गई। वहीं बुरी तरह से झुलसे दो अन्य वकीलों को इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया, जहां एक अन्य अधिवक्ता की मौत हो गई।

हादसे के बाद कोर्ट परिसर में वकीलों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी प्रदर्शन कर रहे वकीलों को समझाने में जुटे रहें। हंगामा कर रहे वकीलों की मांग है कि मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। वकीलों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है।

बताया गया है कि ट्रांसफार्मर का तेल लिक कर रहा था और उसमें आग लग गई। ट्रांसफार्मर का मीटरिंग यूनिट फटने से हादसा हुआ। यह ट्रांसफार्मर के ऊपर लगता है। एचटी उपभोक्ताओं के ट्रांसफार्मर में लगता है। बिजली कर्मियों के अनुसार तकनीकी गड़बड़ी से यह हो सकता है। मीटरिंग यूनिट का काम मीटर को सिग्नल देना होता है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

5 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

17 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

17 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

18 घंटे ago