समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

10 हेलीकॉप्टर से चुनावी उड़ान भरेंगे सियासी दिग्गज, शुरू हो गईं बुकिंग, ताबड़तोड़ करेंगे रैलियां

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

चुनावी समर में दलों के दिग्गज से लेकर कार्यकर्ता तक जुट गए हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से चुनावी समर में मैदान मारने के लिए जमीन से लेकर आसमान तक तैयारी की जा रही है। दोनों गठबंधन एक दूसरे को पटखनी देने के लिए ताबड़तोड़ रैलियों का शेड्यूल तय करने में जुटे हैं। इसी क्रम में पटना एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टरों की बुकिंग की प्रकिया शुरू हो गई है। इस बार के चुनाव में लगभग दस हेलीकॉप्टरों की बुकिंग के आसार हैं। इनमें से दो हेलीकॉप्टर की बुकिंग हो चुकी है।

सूत्रों ने बताया कि भाजपा की ओर से एक हेलीकॉप्टर की बुकिंग हो गई है। एक चॉपर 17 मार्च से ही खड़ा है। इसे राजद की ओर से बुक बताया जा रहा है। आने वाले एक हफ्ते में भाजपा की ओर से पांच और हेलीकॉप्टर की बुकिंग संभावित है। राजद की ओर से दो, कांग्रेस की ओर से दो और जदयू की ओर से एक हेलीकॉप्टर की बुकिंग संभावित है। सामान्य उड़ानों के बीच चॉपरों की आवाजाही से पटना एयरपोर्ट की व्यस्तता बढ़ने वाली है। जैसे-जैसे रैलियों की तिथि तय होगी और चॉपरों की आवाजाही बढ़ेगी,एटीसी की व्यस्तता भी बढ़ेगी।

IMG 20240325 WA0004

IMG 20230604 105636 460

विभिन्न दलों की ओर से चॉपरों की आवाजाही की सूचना भी एटीसी को देनी होगी, ताकि समयानुसार विमानों की आवाजाही के बीच हेलीकॉप्टरों की सुरक्षित उड़ान सेवा बहाल रखी जा सके। बिहार के गांवों, जिलों में हेलीकॉप्टर से प्रचार को लेकर जनता के बीच भी कौतूहल रहता है। रैलियों में हेलीकॉप्टर को देखने और अपने प्रिय नेताओं को देखने के लिए दर्जनों किमी पैदल चलकर आते हैं।

IMG 20230728 WA0094 01

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

IMG 20230701 WA0080

IMG 20231110 WA0063 01

IMG 20240303 WA0043

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150