Bihar

बिहार: लालू परिवार के करीबी विधायक किरण देवी के यहां ED की रेड, पति अरुण यादव बालू के कारोबारी

आरा जिले के संदेश से राजद विधायक किरण देवी के आवास पर ईडी की छापेमारी हुई है. बताया जा रहा है कि विधायक का परिवार आवास में मौजूद नहीं है. यह छापेमारी गड़हनी थाना के अगिआंव स्थित आवास पर हुई है.

बता दें कि विधायक के पति अरुण यादव भी संदेश से विधायक रह चुके हैं और लालू परिवार के करीबी कहे जाते हैं.बता दें कि बीते जनवरी में किरण देवी के घर पर सीबीआई की टीम पहुंची थी.

दरअसल, विधायक किरण देवी के पति अरुण कुमार यादव बालू का कारोबार करते हैं और राजद अध्यक्ष लालू यादव के करीबी कहे जाते हैं. अरुण यादव पहले से सीबीआई की रडार पर चढ़े हुए हैं और पिछले साल उनके ठिकानों पर छापेमारी भी सीबीआई के द्वारा की गई थी. इसी क्रम में सीबीआई की टीम जनवरी में राजद विधायक किरण देवी के घर पहुंची थी और नोटिस थमाया था. तभी से यह बताया जा रहा था कि ईडी भी उनके खिलाफ जल्द कार्रवाई कर सकती है.

गौरतलब है कि वर्ष 2023 में पूर्व विधायक अरुण यादव और उनकी पत्नी विधायक किरण देवी के यहां सीबीआई ने छापेमारी की थी. कहा जाता है कि अरुण यादव राजद सुप्रीमो लालू यादव के बेहद करीबी हैं और वह बालू के बड़े कारोबारी हैं. बालू के कारोबार से ही पटना में उन्होंने काफी संपत्ति बनायी है. आरोपों के अनुसार, लालू परिवार को भी कई फ्लैट तोहफे में देने की बात चर्चे में रही है. इसी क्रम में सीबीआई और ईडी की कार्रवाई जारी है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मिलावटी मसाला बनाने वाले उद्योग पर छापेमारी, दो गोदाम और एक मिल सील

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…

39 मिनट ago

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

9 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

12 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

20 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

24 घंटे ago