Bihar

विधानसभा में लालू-नीतीश का आमना-सामना, पाला बदलने के बाद हुई पहली मुलाकात

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

सीएम नीतीश के अचानक पाला बदलकर एनडीए के साथ जाने के बाद गुरुवार को लालू और नीतीश की आमने सामने मुलाकात हुई। इंडी गठबंधन से अलग ने होने के बाद नीतीश कुमार की लालू प्रसाद से यह पहली मुलाकात हुई। लालू के साथ उनके बेटे तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुले दिल से लालू का अभिवादन किया।

दरअसल, पुरानी कहावत है कि सियासत में न तो कोई दोस्त होता है और ना ही दुश्मन, बल्कि राजनीति संभावनाओं का खेल है। अपने हितों को साधने के लिए नेता अक्सर पाला बदलने का खेल खेलते रहते हैं। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पाला बदलकर कभी महागठबंधन के साथ गए थे लेकिन उन्होंने फिर से पाला बदला और अपने पुराने घर में वापस लौट आए।

करीब डेढ साल लालू के साथ रहने के बाद नीतीश कुमार ने अचानक पाला बदल लिया और महागठबंधन की सरकार सत्ता से बाहर हो गई। इस दौरान विपक्षी दलों को केंद्र सरकार के खिलाफ एकजुट करने के लिए दोनों बड़े और छोटे भाई यानी लालू प्रसाद और नीतीश कुमार ने मुहिम चलाई और उन दलों को भी एक गठबंधन में लेकर आए जो कभी साथ बैठना तो दूर एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते थे लेकिन राजनीतिक महत्वकांझा पूरी नहीं होता देख लालू-नीतीश फिर से अलग हो गए।

मुख्यमंत्री सदन की कार्यवाही खत्म होने के बाद वापस सीएम आवास के लिए रवाना हो रहे थे। जैसे ही वे विधानसभा से बाहर निकले लालू प्रसाद सामने दिख गए। पाला बदलने के बाद नीतीश कुमार की लालू प्रसाद से यह पहली मुलाकात थी। उन्होंने हाथ जोड़कर लालू का अभिवादन किया। दोनों एक दूसरे से मिले और अपने-अपने रास्ते निकल गए। इस दौरान तेजस्वी यादव भी लालू के साथ मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

6 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

6 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

7 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

7 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

13 घंटे ago