Bihar

BPSC TRE 3.0 Vacancy : तीसरे चरण की बिहार शिक्षक भर्ती का ऐलान, 10 फरवरी से करें आवदेन…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

BPSC TRE 3.0 Vacancy : बीपीएससी ने तीसरे चरण की बिहार शिक्षक भर्ती का ऐलान कर दिया है। बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि बीपीएससी टीआरई फेज-3 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 फरवरी 2024 से शुरू होगी। इस भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थी 23 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे। 7 मार्च से 17 मार्च तक परीक्षा होगी। अगस्त में बीपीएससी टीआरई 4.0 का आयोजन होगा। जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in का इसका विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा और अभ्यर्थी onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती में कक्षा एक से 12वीं तक के टीचरों की भर्ती की जाएगी।

बीपीएससी चेयरमैन अतुल प्रसाद ने कहा, ‘एससी-एसटी विभाग की अधियाचना बाद में आने के चलते उसे शिक्षा विभाग की वैकेंसी के साथ ही जोड़ दिया गया था। चूंकि शिक्षा विभाग का सप्लीमेंट्री रिजल्ट नहीं आ रहा है इसलिए एससी-एसटी विभाग का भी नहीं आएगा। ईबीसी बीसी वेलफेयर का सप्लीमेंट्री आ गया है। तो अब टीआरई 2.0 की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। अगस्त में टीआरई 4.0 होगा। इससे पहले मार्च में टीआरई 3.0 होगा। चूंकि सप्लीमेंट्री रिजल्ट नहीं जारी किया जा रहा है इसलिए आप इसे सप्लीमेंट्री एग्जाम के तौर पर ले सकते हैं।’

अतुल प्रसाद ने कहा कि 22 से 24 मार्च के बीच तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। टीआरई-3 में सप्लीमेंट्री रिजल्ट का कोई प्रावधान नहीं रखा गया है। अतुल प्रसाद ने कहा कि बीपीएससी टीआरई 3.0 में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी क्योंकि अभ्यर्थी उसके लिए तैयार नहीं हैं। आगे जाकर टीआरई में नेगेटिव मार्किंग रखने का सोचा जाएगा, जब अभ्यर्थी पूरी तरीके से बीपीएससी एग्जाम के तौर तरीके से वाकिफ हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इस बार भी मल्टीपल रिजल्ट दिया जाएगा। टीआरई फेज दो की तरह ही फेज तीन में भी एक ही परीक्षा होगी। यह परीक्षा ढाई घंटे की होगी। इसमें भाग एक में भाषा की परीक्षा होगी। भाग 2 सामान्य अध्ययन और भाग तीन संबंधित विषय की परीक्षा होगी। भाग एक यानी भाषा पेपर क्वालिफाइंग विषय होगा। यह 30 नंबर के 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। सामान्य अध्ययन 40 नंबर के 40 नंबर के होंगे। वहीं जिस विषय के शिक्षक बनेंगे, उस विषय से 80 नंबर से 80 सवाल पूछे जाएंगे। भाषा में क्वालिफाइ करने के बाद ही मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। मेन यह तीनों एक ही बुकलेट में होगा।

तृतीय बिहार शिक्षक भर्ती ( TRE 3.0 ) में आवेदन की अंतिम तिथि ही पात्रता की कटऑफ डेट होगी। अगर इस डेट तक बीएड, डीएलएड, सीटीईटी या एसटीईटी का रिजल्ट (D.EL.ED/B.Ed./CTET/STET) नहीं आता है तो आवेदन नहीं कर सकेंगे।

तीसरे चरण की शिक्षकों की यह बहाली शिक्षा विभाग और अल्पसंख्यक विभाग के अधीन आने वाले स्कूलों के लिए की जाएगी। इस बहाली में चार श्रेणी के पदों पर शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे। बीपीएससी की ओर से बताया गया है कि तीसरे चरण में होने जा रही बहाली में प्राथमिक, मिडिल, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक श्रेणी के लिए नियुक्ति की जाएगी।

एसटीईटी अभ्यर्थी नाराज

अभ्यर्थियों को आवेदन की अंतिम तिथि 23 फरवरी तक इस भर्ती के लिए पात्र होना है। ऐसे में बिहार एसटीईटी 2024 और प्रशिक्षण के अंतिम वर्ष के प्रशिक्षु मार्च में होने वाली टीआरई 3.O भर्ती परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। इसके चलते एसटीईटी कर रहे अभ्यर्थी काफी मायूस हैं।ते एसटीईटी कर रहे अभ्यर्थी काफी मायूस हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

19 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

19 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

21 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

21 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

23 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago