Bihar

महिला नियोजित शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री के आवास का किया घेराव, सक्षमता परीक्षा और ट्रांसफर का विरोध

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने नियोजित शिक्षकों को सक्षमता परीक्षा का विरोध करने से मना किया था। राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए आयोजित होने वाले सक्षमता परीक्षा का विरोध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश भी दिया था। उन्होंने कहा था कि सक्षमता परीक्षा का विरोध करने वाले शिक्षकों के खिलाफ न सिर्फ मुकदमा दर्ज होगा बल्कि उऩकी नौकरी भी जायेगी। इसके बावजूद नियोजित शिक्षक आज शिक्षा मंत्री विजय चौधरी के आवास पर पहुंच गये। जहां भारी संख्या में मौजूद नियोजित शिक्षकों ने इस फरमान का विरोध किया।

बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी के आवास का नियोजित शिक्षकों ने घेराव कर दिया। सक्षमता परीक्षा और ट्रांसफर का विरोध जताते हुए नियोजित शिक्षक शिक्षा मंत्री से मिलने पहुंचे थे। शिक्षकों का कहना है कि सरकार सक्षमता परीक्षा ऑनलाइन लेगी और तीन बार परीक्षा फेल होने पर शिक्षकों को हटा दिया जाएगा। लगातार तीन बार सक्षमता परीक्षा फेल करने पर नौकरी चली जाएगी।

हमलोग 14 साल से काम कर रहे हैं अब ट्रांसफर किया जा रहा है। परिवार और बच्चों को छोड़कर दूसरी जगह जाना नहीं चाहती। शिक्षकों का कहना है कि उन्हें जलील किया जा रहा है। कभी ट्रांसफर की बात की जाती है तो कभी नौकरी से निकाल देने की बात की जा रही है। तीन परीक्षा लेकर सरकार क्या साबित करना चाहती है। यदि हम नहीं सफल हो पाते हैं तो भारी बेइज्जती होगी।

15 साल नौकरी करने के बाद अब परीक्षा देने की बात कही जा रही है। यह परीक्षा हमारे सम्मान पर सबसे बड़ा प्रहार है। साथ में ट्रांसफर के लिए तीन ऑप्शन मांगा जा रहा है। हम अपने परिवार को छोड़कर कहां जाएं। इस तरह का कदम उठाकर सरकार शिक्षकों को प्रताड़ित करने का काम कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

17 मिनट ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

28 मिनट ago

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

44 मिनट ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

1 घंटा ago

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने ASI को मारी गोली, जवाबी कार्रवाई मे अपराधी भी हुआ घायल

बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…

2 घंटे ago

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

5 घंटे ago