Bihar

पटना के गांधी मैदान बस स्टैंड पर चोरों का आतंक, सीट पर रखे बैग पलक झपकते ही करते हैं गायब

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

पटना के गांधी मैदान बस स्टैंड पर चोरों का आतंक है. ये चोर लापरवाह यात्रियों को निशाना बनाते हैं और पलक झपकते ही बस के अंदर से उनका सामान लेकर फरार हो जाते हैं. ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं और पुलिस भी इन शिकायतों के बाद कोई सफलता हासिल नहीं कर सकी है. ताजा घटना में दिल्ली से पटना पहुंचे छात्र एकनाथ कुमार का लैपटॉप बैग गांधी मैदान बस स्टैंड से चोरी हो गयी .

पानी लेने उतरा तो लैपटॉप बैग सीट पर से किया गायब

दिल्ली से पटना पहुंचे छात्र एकनाथ कुमार का लैपटॉप बैग गांधी मैदान बस स्टैंड से चोरी हो गयी . एकनाथ कुमार मूल रूप से मुजफ्फरपुर के कटरा के रहने वाले हैं. वे पटना जंक्शन से गांधी मैदान और मुजफ्फरपुर जाने वाली बस पर बैठ गये. इसके बाद उन्हें पानी की जरूरत महसूस हुई तो सामान को सीट पर रख कर लाने चले गये और पांच मिनट बाद वापस लौटे तो गायब पाया. उस बैग में उनके लैपटॉप के साथ ही पर्स, आधार कार्ड, शैक्षणिक दस्तावेज, डेबिट कार्ड आदि थे.

गांधी मैदान थाने में दर्ज करायी शिकायत

पीड़ित छात्र ने जब अपनी सीट पर रखे बैग को गायब पाया तो उन्होंने बस में सामान के संबंध में जानकारी ली . उन्हें बस में सवार ही एक यात्री ने बताया कि उनका बैग एक लड़का लेकर उतर गया है. एकनाथ कुमार ने गांधी मैदान थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

पहले के कुछ मामले :
  • दरभंगा के लक्ष्मी सागर के छपकी पररी का रहने वाला मोहित जयवीर अपने लैपटॉप के बैग को बस में रख कर वॉशरूम गया और जब वापस लौटा तो गायब पाया. वह गांधी मैदान बस स्टैंड से दरभंगा जाने के लिए बस पकड़ने के लिए गया था. इस संबंध में उसने गांधी मैदान थाने में केस दर्ज करा दिया है.
  • छपरा के मिर्जापुर पटेढ़ी बैज के रहने वाले मोहित कुमार गांधी मैदान स्टैंड में बस की सीट पर लैपटॉप बैग रख कर नीचे उतरे. इसके बाद पांच मिनट के बाद अपने सीट पर पहुंचे तो उनका लैपटॉप बैग गायब था. उस बैग में लैपटॉप के अलावा चार्जर व कपड़ा था. काफी पता करने के बाद भी जब बैग नहीं मिला तो मोहित ने गांधी मैदान थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है. वे बस से छपरा जाने के लिए पहुंचे थे.
  • दरभंगा निवासी छात्र पटना के मुसल्लहपुर में रह कर पढ़ाई करते हैं. वे अपने लैपटॉप को बस की सीट पर रख कर पानी की बोतल लाने के लिए गये. वे पांच मिनट बाद वापस लौटे तो उनका लैपटॉप बैग गायब था. उन्होंने इस संबंध में गांधी मैदान थाने में केस दर्ज कराया है.

नोट : इन तीनों मामलों में किसी का सामान बरामद नहीं किया जा सका है और न ही बदमाश पकड़े गये हैं

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

6 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

12 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

13 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

14 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

14 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

15 घंटे ago