दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड के शिशो स्टेशन पर एनआई कार्य और पूर्वोत्तर रेलवे के चांगसारी एवं आगियाठरी स्टेशनों पर दोहरीकरण कार्य के चलते कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी, मिथिलांचल एक्सप्रेस, हैदराबाद रक्सौल स्पेशल ट्रेन के रूट में परिवर्तन किया गया है। 3 फरवरी को कोलकाता-सीतामढ़ी एक्सप्रेस को समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक 6 फरवरी को रक्सौल से खुलने वाली ट्रेन संख्या 07052 रक्सौल-हैदराबाद स्पेशल रक्सौल से 120 मिनट पुनर्निधारित समय से खुलेगी। 7 फरवरी को हावड़ा से खुलने वाली ट्रेन संख्या 13043 हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस हावड़ा से 90 मिनट पुनर्निधारित समय से खुलेगी। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने दी।
3 फरवरी को हैदराबाद से खुलने वाली ट्रेन संख्या 07051 हैदराबाद-रक्सौल स्पेशल परिवर्तित मार्ग समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी के रास्ते चलाई जाएगी। 4 फरवरी को कोलकाता से खुलने वाली ट्रेन संख्या 13155 कोलकाता-सीतामढ़ी मिथिलांचल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी के रास्ते चलाई जाएगी। 3 फरवरी को कोलकाता से खुलने वाली ट्रेन संख्या 13165 कोलकाता-सीतामढ़ी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी के रास्ते चलाई जाएगी।
2, 3, 5, 6 और 7 फरवरी को नई दिल्ली से खुलने वाली ट्रेन संख्या 20504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, 2 से 7 फरवरी तक नई दिल्ली से खुलने वाली ट्रेन संख्या 12424 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस न्यू बंगाईगांव जं.-गोवालपाड़ा टाउन-कामाख्या के रास्ते चलाई जाएगी। इसके अलावा 3, 4, 6 और 7 फरवरी को डिब्रूगढ़ से खुलने वाली ट्रेन संख्या 20503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 07 फरवरी तक डिब्रूगढ़ से खुलने वाली ट्रेन संख्या 12423 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 04 फरवरी को अगरतला से खुलने वाली ट्रेन संख्या 01666 अगरतला-रानी कमलापति स्पेशल बंगाईगांव जं. के रास्ते चलाई जाएगी।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…
समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…
समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…
समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…
समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…