Bihar

‘राजा दशरथ की तरह रही होंगी नीतीश जी की मजबूरी’, उन्होंने भी ‘राम’ को मजबूरी में ही वनवास भेजा था; सदन में बोले तेजस्वी यादव

28 जनवरी को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नौवीं बार शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार की सरकार के लिए आज अग्निपरीक्षा का दिन है. विधानसभा में आज नीतीश सरकार का फ्लोर टेस्ट होना है. ऐसे में सभी दलों के विधायक बिहार विधानसभा में पहुंच गए हैं. बिहार के पूर्व डिप्टी मुख्यमंत्री व राजद नेता तेजस्वी यादव ने चर्चा के दौरान बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बोलते हुए कहा है कि सीएम रामायण के राजा दशरथ के समान हैं. नीतीश कुमार ने मुझे अपना बेटा माना है. तेजस्वी ने कहा कि दशरथ ने भगवान राम को वनवास भेजा था और नीतीश कुमार ने मुझे जनता के बीच में भेजकर उनकी बात सुनने और काम करने के लिए भेजा है. तेजस्वी यादव ने चर्चा के दौरान नीतीश कुमार को घेरते हुए कई सवाल पूछें.

भाजपा का पलटवार

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने तेजस्‍वी यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि वंशवाद के कारण विवश होकर इनकी प्रताड़ना हमने देखी है. लोगों का नेचर और सिग्नेचर नहीं बदलता है. बिहार में ऐसे कई विधायक ऐसे हैं, जो क्षमतावान हैं, लेकिन उन्हें तवज्‍जो नहीं दी गई. मुझे पार्टी के नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी, हमने ईमानदारी से निर्वहन करने का प्रयास किया. विजय सिन्हा ने कहा- आपके शासनकाल में बिहार की जनता पलायन के लिए मज़बूर हो गए. आप उस दिन को भूल चुके हैं, जब बिहार के शिक्षित युवा रोजगार के लिए दूसरे राज्य जा रहे हैं. बिहार के डिप्‍टी सीएम ने राजद नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्‍वी यादव पर पलटवार करते हुए कहा है कि “ये आपलोग भूल गए, जब खेत लिखवाकर नौकरियां देते थे”

नीतीश को ‘दशरथ’ समान मानते

तेजस्‍वी यादव ने कहा, “बिहार की जनता ये जानना चाहती है कि आखिर नीतीश कुमार ने पाला क्‍यों बदला. नीतीश कुमार जी जब आप राज्‍यपाल भवन से बाहर आए थे, तब आपने कहा था कि हमारा मन नहीं लग रहा था, इसलिए महागठबंधन से बाहर आ रहे हैं. क्‍या हम आपका मन लगाने के लिए नाचने लगें…? हम तो आपके साथ काम करने के लिए साथ आए थे. लेकिन आपने अब पाला बदल लिया.

नीतीश कुमार की कुछ मजबूरियां रही होंगी- तेजस्‍वी यादव  

नीतीश कुमार की हम हमेशा इज्‍जत करते हैं और करते रहेंगे. इनके साथ हमने काम किया. ये कहते रहे कि मुझे अपना बेटा मानते थे. ये राम की बात करते हैं… मैं दशरथ के रूप में नीतीश कुमार के रूप में देखते हैं. नीतीश कुमार की भी राजा दशरथ की तरह कुछ मजबूरियां रही होंगी.

नीतीश कुमार ने 9 बार शपथ लेकर इतिहास रचा

आरजेडी नेता तेजस्‍वी यादव ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि क्‍या कारण है कि मुख्‍यमंत्री ने एक बार फिर पाला बदल लिया है. नीतीश कुमार ने 9 बार शपथ लेकर इतिहास रच दिया है. नीतीश कभी इधर रहते हैं, कभी उधर रहते हैं. इसकी क्‍या वजह है?

NDA के फ्लोर टेस्ट पर चर्चा के दौरान बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “सबसे पहले हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देना चाहते हैं कि लगातार 9 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया. 9 बार तो शपथ ली ही लेकिन एक ही टर्म में उन्होंने तीन-तीन बार शपथ ली है. हमने ऐसा अद्भुत नजारा पहले कभी नहीं देखा.”

नीतीश कुमार जी को मुझे बताना चाहिए था- तेजस्‍वी यादव

तेजस्‍वी यादव ने कहा, “मैं राज्‍य का उपमुख्‍यमंत्री था, तो नीतीश कुमार जी को मुझे बताना चाहिए था कि वह अलग होने जा रहे हैं. लेकिन इस बार तो आप अकेले ही राज्‍यपाल से मिलने चले गए. लेकिन आपने जो मोदी सरकार के खिलाफ झंडा उठाया था, उसे आपका भतीजा बिहार में बुलंद रखेगा और भाजपा को रोकेगा.

“क्‍या हम आपका मन लगाने के लिए नाचने लगें”  

तेजस्‍वी यादव ने कहा, “बिहार की जनता ये जानना चाहती है कि आखिर नीतीश कुमार ने पाला क्‍यों बदला. नीतीश कुमार जी जब आप राज्‍यपाल भवन से बाहर आए थे, तब आपने कहा था कि हमारा मन नहीं लग रहा था, इसलिए महागठबंधन से बाहर आ रहे हैं. क्‍या हम आपका मन लगाने के लिए नाचने लगें…? हम तो आपके साथ काम करने के लिए साथ आए थे. लेकिन आपने अब पाला बदल लिया.

हम समाजवादी परिवार से हैं

बिहार फ्लोर टेस्ट के दौरान बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “…हम आपको (सीएम नीतीश कुमार) अपने परिवार के सदस्य के रूप में सोचते हैं. हम समाजवादी परिवार से हैं…

भतीजा बिहार में झंडा बुलंद रखेगा

जो आप झंडा ले कर के चले थे कि पीएम मोदी को देश में रोकना है, अब आपका भतीजा झंडा उठा कर के पीएम मोदी को बिहार में रोकने का काम करेगा.”

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

4 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

4 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

5 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

14 घंटे ago