Bihar

दरभंगा AIIMS निर्माण स्थल का केंद्रीय टीम ने किया निरीक्षण, कहा- कहां बनेगा एम्स…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्वा चंद्रा ने दरभंगा एम्स के निर्माण स्थल शोभन बाईपास की जमीन का आज निरीक्षण किया। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने डीएमसीएच परिसर के जमीन का भी मुआयना किया। दरभंगा एम्स निर्माण के लिए दोनों जगहों की जमीनों के निरीक्षण के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्वा चंद्रा ने बताया कि उन्होंने दोनों स्थल का निरीक्षण कर लिया है। वे रिपोर्ट बनाकर सरकार को सौपेंगे इसके बाद सरकार निर्णय लेगी की एम्स का निर्माण कहां होगा। उनके साथ बिहार सरकार के स्वास्थ्य सचिव संजय सिंह,बिहार सरकार के अपर स्वास्थ्य सचिव प्रत्यमृत, दरभंगा जिला अधिकारी समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

बता दें कि दरभंगा एम्स निर्माण की घोषणा होते ही सरकार ने यहां डायरेक्टर भी बहाल कर दिया है। वहीं डीएमसीएच वाली भूमि बिहार की सरकार ने केंद्र की सरकार को हस्तगत कर चुकी थी। लेकिन शोभन बाईपास की जमीन का मामला अभी लटका हुआ है। लेकिन आज एक बार फिर केंद्रीय स्वास्थ्य अपूर्वा चंद्रा के निरीक्षण के बाद अब डीएमसीएच में एम्स निर्माण को संभावना जग गई है।

बता दें कि दरभंगा में एम्स निर्माण को लगातार राजनीति हो रही है. बिहार सरकार ने पहले डीएमसीएच परिसर में एम्स निर्माण का फैसला लिया था। लेकिन बाद में सरकार बदली और एम्स निर्माण का स्थल बदलकर नीतीश कुमार शोभन बाईपास में एम्स निर्माण कराने का फैसला लिया। इस फैसला के बाद भी काफी राजनीति हुई जिसमें दरभंगा के भाजपा सांसद गोपाल जी ठाकुर भूख हड़ताल पर बैठ गए थे जिसमें कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी इस भूख हड़ताल में शामिल हुए थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

3 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

17 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

17 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

17 घंटे ago