Bihar

रेलवे में बहाली के नाम पर फ्रॉड, सोशल मीडिया पर भर्ती का विज्ञापन निकला फर्जी; RPF ने लिया यह एक्शन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में साइबर फ्रॉड का नया कारनामा सामने आया है। अब रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स में भर्ती के नाम पर बेरोजगारों से ठगी करने की तैयारी साइबर फ्रॉड ने किया था। राज्य के विभिन्न जिलों में सोशल मीडिया पर बहाली का विज्ञापन जमकर वायरल हो रहा है। इसे देखते हुए रेलवे बोर्ड ने स्थिति को स्पष्ट किया है। कहा गया है कि रेलवे की ओर से आरपीएफ में किसी प्रकार की बहाली को लेकर अधिसूचना जारी नहीं की गई है और न किसी अखबार या इलेक्ट्रोनिक मीडिया पर इस संदर्भ में विज्ञापन या खबर जारी की गई है।

इस संबंध में रेलवे बोर्ड की डीआईजी स्थापना सारिका मोहन ने सभी आरपीएफ पोस्ट प्रभारी को पत्र भेजा है। इसमें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अधिूसचना पत्र को फर्जी बताया गया है। कहा गया है कि आरपीएफ से इसकी जांच करायी जा रही है। साथ ही इस प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वालों पर नकेल कसने का निर्देश दिया गया है। डीआईजी स्थापना के द्वारा भेजे पत्र में बताया गया है कि इन दिनों सोशल मीडिया पर आरपीएफ में भर्ती को लेकर एक अधिसूचना जारी होने का हवाला दिया जा रहा है। इसे एक फॉर्मेट पर प्रिंट कर जारी किया गया है। इसमें 452 सब इंस्पेक्टर और 4208 जवानों यानी कुल 4660 पदों पर भर्ती के संबंध में बताया गया है।

साइबर फ्रॉड की बताई जा रही साजिश

बीते तीन-चार दिनों से भर्ती से संबंधित अधिसूचना पत्र सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। इसपर पेमेंट गेटवे जैसी तमाम जानकारी दी गयी है। बताया गया है कि यह साइबर फ्रॉड के किसी संगठित गिरोह ने सोशल मीडिया पर साजिशन जारी किया है, ताकि युवा गुमराह होकर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करें और ठगी के शिकार बन जाएं।

वाट्सएप ग्रुप में वायरल

आरपीएफ ने समय रहते फ्रॉड के मनसूबे को नाकाम कर दिया। हालांकि सैंकड़ो वाट्सएप ग्रुप में यह विज्ञापन वायरल हो चुका है। बेरोजगारों में इस विज्ञापन से खुशी की लहर थी कि रेलवे ने भर्ती निकाली है। यह चर्चा जब रेलवे बोर्ड तक पहुंची तो जांच की गई और विज्ञापन को फर्जी बताते हुए ठगों को चिन्हित कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। बोर्ड का पत्र मिलने के बाद आरपीएफ ने जांच तेज कर दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 10 अप्रैल को लगेगा विशेष जॉब कैंप, निजी कंपनियों में रोजगार का मौका

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर द्वारा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 10…

58 मिनट ago

समस्तीपुर के पटोरी स्थित AND कॉलेज में राज्यपाल ने किया इंटरनेशनल सेमिनार का उद्घाटन

समस्तीपुर : बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन बुधवार को समस्तीपुर जिले…

1 घंटा ago

‘मम्मी माफ करना, तुझे परेशान किया..’ बिहार में कमरे में मिला कृषि पदाधिकारी का शव

बिहार में सिवान जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवन ढाला, लक्ष्मीपुर मोहल्ले में मंगलवार…

4 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मजदूरों की किल्लत से गेहूं की कटाई में हो रही परेशानी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभिन्न क्षेत्र में मजदूरों की कमी से गेहूं की कटाई…

6 घंटे ago