औरंगाबाद के बारुण थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक ट्रेलर पर लाद कर ले जाया जा रहा पुराना विमान अटक गया। जहाज का मुख्य हिस्सा पुल के ऊपरी हिस्से में सट गया जिसके कारण ट्रेलर को रोकना पड़ा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम यहां पहुंची लेकिन ट्रेलर को निकालने में सफलता नहीं मिली। काफी मशक्कत कर यहां लगे जाम को हटाया गया वहीं जहाज लदे ट्रेलर को निकालने का प्रयास चल रहा था।
चालक नरेंद्र सिंह ने बताया कि जहाज का हिस्सा दिल्ली एयरपोर्ट से पटना एयरपोर्ट ले जाया जा रहा है। इस जहाज को पटना क्यों ले जाया जा रहा है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि मुख्य हिस्सा उनके ट्रेलर पर लदा हुआ है जबकि कुछ अन्य सामान दूसरे ट्रेलर पर लाद कर ले जाए जा रहे हैं।
बताया गया कि गाड़ी जैसे ही रेलवे पुल के ऊपर पहुंची तो जहाज का ऊपरी हिस्सा पुल के हिस्से में छू गया। इसके बाद गाड़ी को रोकना पड़ा। डीएफसीसीआईएल के अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जहाज को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है।
उन्होंने बताया कि स्ट्रक्चर की ऊंचाई मापदंडों के अनुरूप है। यह करीब साढ़े पांच मीटर है जो पुल की क्षमता के हिसाब से बना है और इसमें कोई परेशानी नहीं होती है। इस संबंध में बारुण थानाध्यक्ष कुमार सौरभ ने बताया कि जाम हटा दिया गया है। उक्त वाहन को आगे भिजवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई थी जो पहुंचे हुए हैं।
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : मिथिलांचल की सार्वकालिक धरोहरों में शुमार आस्था का प्रमुख केंद्र विद्यापतिधाम उगना महादेव…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय में सीबीआई की कार्रवाई के बाद सहायक कार्मिक पदाधिकारी…
समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाने की पुलिस ने जानलेवा हमला मामले में फरार चल रहे दो…
समस्तीपुर : सावन शुरू होने में अब दो दिन शेष हैं और कावड़ियों का सुल्तानगंज…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से दो दिन पहले इस्तीफा दे चुके संबलपुर के सांसद…
बिहार सरकार ने NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बड़ी राहत…