Bihar

CM नीतीश कुमार फ्लोर टेस्ट से पहले जाएंगे दिल्ली, PM नरेंद्र मोदी और अमित शाह से करेंगे मुलाकात

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी नई एनडीए सरकार 12 फरवरी को बिहार विधानसभा में विश्वास मत का प्रस्ताव पेश करेगी. लेकिन इस फ्लोर टेस्ट से पहले सीएम नीतीश कुमार दो दिनों के लिए दिल्ली का दौरा कर सकते हैं. जहां सीएम नीतीश कुमार पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य बड़े नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि सीएम 7 फरवरी को दिल्ली जाएंगे और 8 फरवरी की शाम को पटना लौटेंगे.

कई मायनों में अहम होगा नीतीश कुमार का दौरा

बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद नीतीश कुमार का यह पहला दिल्ली दौरा होगा. इसलिए सीएम नीतीश कुमार का यह दौरा कई मायनों में अहम माना जा रहा है. इस दौरान सीएम नीतीश और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के बीच कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. सूत्रों का कहना है कि इस मुलाकात में बिहार सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर मंथन किया जा सकता है. साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे पर भी बात हो सकती है.

बिहार के दोनों डिप्टी सीएम ने पीएम मोदी से की मुलाकात

वहीं, इससे पहले सोमवार को बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की और भारत माता की तस्वीर और बुके पीएम को भेंट किया गया. बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में उन्होंने पीएम का आशीर्वाद लेने के साथ ही उनसे बिहार की वर्तमान राजनीति स्थिति पर भी चर्चा की.

बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से मई सम्राट-विजय

गौरतलब है कि सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े से भी उनके आवास पर मुलाकात की. दोनों उपमुख्यमंत्रियों की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करीब एक घंटे चली. इसके बाद दोनों नेताओं ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह बिहार प्रभारी विनोद तावड़े से उनके आवास पर मुलाकात की.

12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट

बिहर विधानमंडल के बजट सत्र की शुरुआत 12 फरवरी से होनी है. इस दिन राज्यपाल दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करेंगे. इसी दिन नयी सरकार का फ्लोर टेस्ट भी होगा. सत्र के पहले दिन आर्थिक समीक्षा पेश होगा. माना जा रहा है कि 13 फरवरी को राज्य का 2024-25 का बजट पेश किया जायेगा. बजट सत्र एक मार्च तक चलेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

4 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

9 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

9 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

10 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

10 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

11 घंटे ago