Bihar

बिहार: मिड डे मील खाने से 100 से अधिक बच्चे बीमार, उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती

बिहार के बगहा में मिड डे मील खाने से सैकड़ों बच्चों की तबीयत बिगड़ गई है. फिलहाल सभी बच्चों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसकी जानकारी मिलने के बाद अभिभावकों के बीच अफरा-तफरी मची हुई है. इस घटना के बाद एक बार फिर खाने की सप्लाई करने वाले एनजीओ पर सवाल उठने लगे हैं.

मिड डे मिल खाने से बच्चे बीमार:

यह मामला बगहा एक के राजकीय मध्य विद्यालय परसौनी का है. सूचना मिलते ही अभिभावकों की भीड़ स्कूल परिसर में जुट गई. इसके बाद आनन-फानन में एंबुलेंस से बच्चों को अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू हुई है. बीमार बच्चों की पूरी संख्या कितनी है अभी यह गिनती नहीं हो पाई है.

NGO ने पहुंचाया था खाना :

सोमवार को हुई इस घटना को लेकर खबर लिखे जाने तक कोई भी वरीय पदाधिकारी अस्पताल में नहीं पहुंचे हैं. इधर बच्चों के अभिभावक और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए हैं. लोगों ने बताया कि आए दिन एनजीओ के द्वारा खाना बनाने में लापरवाही बरती जा रही है. इस कारण बच्चों की तबियत बिगड़ गई है.

खाना खाने के तुरंत बाद बच्चे बीमार :

बताया जा रहा है कि सोमवार को सभी बच्चे लंच में खाना खाया था. इसके तुरंत बाद सभी की तबियत बिगड़ने लगी. आनन फानन में बच्चों के परिजनों को इसकी सूचना दी गई. इसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों और शिक्षकों के द्वारा बच्चों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है.

अनुमंडल अस्पताल में बच्चों का चल रहा इलाज :

बच्चों ने बताया कि ”विद्यालय में खाना बना था. उन्होंने सब्जी खाई तो उसमें से किरासन तेल जैसा स्वाद आ रहा था. खाना खाने के बाद पेट में दर्द शुरू हुआ और फिर उल्टियां शुरू हो गईं.” जिसके बाद कुछ बच्चों को रामनगर उपस्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. अधिकांश बच्चे बगहा अनुमंडल अस्पताल में इलजारत हैं. डॉक्टर के अनुसार 90 बच्चों को यहां भर्ती कराया गया है. फिलहाल सभी खतरे से बाहर हैं.

जांच कर होगी कार्रवाईः

घटना की सूचना पर अस्पताल में पहुंचे एमएलसी भीष्म सहनी ने बताया कि “मिड डे मिल खाने से बच्चे बीमार हुए हैं. बच्चों का इलाज चल रहा है. इस मामले की जांच की जाएगी की आखिर कहां चूक हुई है. जांच कर जो दोषी होंगे उनपर कार्रवाई की जाएगी.”

Avinash Roy

Recent Posts

कल्याणपुर में बदमाशों ने बाइक सवार युवक को जबरन रोककर मुंह में मारी गोली, DMCH रेफर

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में बूढ़ी गंडक…

3 घंटे ago

विभूतिपुर में CSP से तीन लाख की लूट; गाछी में छीपा एक बदमाश पकड़ा गया;  आरोपी पकड़कर को ले जाने के दौरान पुलिस और YouTuber से भी भिड़े आक्रोशित लोग

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरौली चौक स्थित सरस्वती चौक के…

3 घंटे ago

CCTV में कैद हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात, हथियार के बल पर बदमाशों ने दुकानदार से 50 हजार रुपये नगद व लैपटॉप लूटा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मब्बी चौक स्थित एक कंप्यूटर दुकान…

3 घंटे ago

भांजी के साथ छे’ड़खानी मामले में मामा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले से रिश्ते को शर्मसार…

5 घंटे ago

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस में मुखिया ने खुद के उपर मिट्टी तेल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड के मेयारी पंचायत में श्मशान की जमीन पर पंचायत सरकार भवन…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के ग्रामीण SP मुकुल कुमार रंजन इन 17 थानों की करेंगे मॉनिटरिंग

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पहले ग्रामीण एसपी के रूप में मुकुल कुमार रंजन ने…

16 घंटे ago