Bihar

PM मोदी ने द्वारका में लगाई आस्था की डुबकी, भगवान कृष्ण को अर्पण किया मोर पंख

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के द्वारका (PM Modi In Dwarka) में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और इसके बाद उन्होंने गहरे समुंदर के भीतर जाकर आस्था की डुबकी लगाई. पीएम मोदी ने इसे इतिहास और आध्यात्मिकता का अनुभव बताया. पीएम मोदी समुंदर में डूबी द्वारका के गहरे पानी के भीतर गए और वहां प्रार्थना की. उन्होंने बताया कि इस अनुभव ने देश की आध्यात्मिक और ऐतिहासिक जड़ों के साथ एक दुर्लभ और गहरा संबंध प्रस्तुत किया है.खास बात यह है कि पीएम मोदी पानी के भीर भगवान कृष्ण को अर्पण करने के लिए मोर पंख भी लेकर गए थे.

PM मोदी की द्वारका में आस्था की डुबकी

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि पानी में डूबी द्वारका नगरी में प्रार्थना करना बहुत ही दिव्य अनुभव था. उन्हें आध्यात्मिक वैभव और शाश्वत भक्ति के एक प्राचीन युग से जुड़ाव महसूस हुआ. भगवान श्री कृष्ण सभी को आशीर्वाद दें. बता दें कि द्वारका एक प्राचीन शहर है, जिसे भगवान श्रीकृष्ण की नगरी के रूप में देखा जाता है.

“सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत”

पीएम मोदी के लिए द्वारका के समंदर में जाना सिर्फ पानी में घुसना नहीं था, बल्कि समय के जरिए एक यात्रा थी, जो शहर के गौरवशाली अतीत और भगवान कृष्ण के साथ इसके जुड़ाव को उजागर करती है. पानी में जाकर पीएम मोदी ने द्वारका को श्रद्धांजलि अप्रित की. उन्होंने इसे एक ऐसा शहर बताया, जो अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत समेटे हुए है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने अपने भाषण में भी द्वारका में अपने दर्शन के अनुभव को साझा किया.

द्वारका मंदिर में किए थे पीएम मोदी ने दर्शन

इससे पहले पीएम मोदी ने गुजरात के द्वारका में भारत के सबसे लंबे केबल-आधारित ब्रिज का उद्घाटन किया था. पीएम सुदर्शन सेतु का उद्घाटन के करने के बाद बेट द्वारका जी मंदिर गए थे. उन्होंने बेट द्वारका मंदिर में पूजा-अर्चना भी की थी. बता दें कि गुजरात के ओखा और बेयट द्वारका द्वीप को जोड़ने वाले ‘सुदर्शन सेतु’ का निर्माण 979 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है. पीएम मोदी ने अक्टूबर 2017 में 2.3 किमी लंबे पुल की आधारशिला रखते हुए कहा था कि यह पुराने और नए द्वारका के बीच एक कड़ी के रूप में काम करेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

28 मिनट ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

35 मिनट ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

14 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

14 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

15 घंटे ago