Bihar

बिहार में भीषण सड़क हादसा, 9 लोगों की मौत, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आई स्कॉर्पियो-बाइक…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

कैमूर में रविवार की रात करीब सवा आठ बजे दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें दो महिला सहित 9 लोगों की मौके पर मौत हो गई। यह दुर्घटना दिल्ली से कोलकाता को जोड़नेवाली सिक्सलेन पर मोहनियां थाना क्षेत्र के देवकली गांव के सामने हुई। मृतकों में देवकली गांव के बाइक सवार 50 वर्षीय दधिबल यादव सहित नौ लोगों की मौत हुई है। स्कार्पियो सवार यात्रियों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है ।

घटना स्थल पर मिले प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सफेद रंग की स्कार्पियो तेज रफ्तार में वाराणसी की तरफ जा रही थी। स्कार्पियो ने बाइक सवार लोगों में जोरदार टक्कर मारी, जिससे बाइक व स्कार्पियो उछलकर दक्षिणी लेन से उत्तरी लेने में आकर तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक से टकरा गए। इस घटना में स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो महिला सहित सभी आठ लोगों की मौके पर मौत हो गई।

सूचना मिलने के बाद दुर्घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्कार्पियों में फंसे शव को बाहर निकालना मुश्किल हो गया था। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि स्कार्पियो चालक का शरीर दो हिस्सो में बंट गया था। अधिकतर शव क्षत-विक्षत हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस शवों निकालकर एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल मोहनियां भिजवाया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

10 मिनट ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

31 मिनट ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

56 मिनट ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

10 घंटे ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

11 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

20 घंटे ago