समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

पहली बार बजट पेश करेंगे सम्राट चौधरी, जानिए किन सेक्टर्स पर रहेगा फोकस?

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आगाज 12 फरवरी से हो चुका है। पहले दिन बिहार की नई एनडीए सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास किया। और आज बजट पेश किया जाएगा। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी आज अपना पहला बजट पेश करेंगे। क्योंकि वित्त मंत्रालय उन्ही के पास है। और ये उनका पहला बजट होगा। ऐसे में देखना होगा आज सम्राट चौधरी के पिटारे से क्या-क्या निकलेगा। इससे पहले कल आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट सदन में पेश की गई थी।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 की रिपोर्ट जारी करने के बाद कहा कि हमें अपने संसाधन को बढाना होगा। इसके लिए सभी विभागों को संसाधन बढाने की जरूरत है। बिहार का बजट आकार लगातार बढ रहा है। केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा संयुक्त प्रयास से राज्य का तेजी से आर्थिक विकास होगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018-19 की तुलना में वर्ष 2023-24 में बिहार के विकास दर और प्रति व्यक्ति आय में बढोतरी हुई है।

IMG 20240212 WA0019

IMG 20230604 105636 460

पटना की तुलना में बेगूसरा, मुंगेर, शिवहर, अररिया व सीतामढी में प्रति व्यक्ति आय बेहद कम है। राज्य के विकासात्मक खर्च 1,07,737 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,67,375 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। वहीं, बकाया ऋण सकल राज्य घरेलू उत्पाद का प्रतिशत 32.76 से बढकर 37.15 प्रतिशत होने का अनुमान है। राज्य में प्रति व्यक्ति ऋण का भार 14,438 से बढकर 24,357 रुपये होने का अनुमान है।

वहीं, राज्य में साख-जमा अनुपात इन वर्षो के दौरान 44.1 प्रतिशत से बढकर 55.6 प्रतिशत हो गया। वहीं, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राज्य के आर्थिक विकास की गति तेज करने को लेकर विभागीय मंत्री को शुभकामनाएं दी। जबकि, वित्त विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि राजकोषीय घाटा को 3.5 प्रतिशत से कम रखने की कोशिश जारी है। केंद्र सरकार से शून्य ब्याज दर पर लंबी अवधि का ऋण मिलने से भी राज्य की आर्थिक स्थिति में बदलाव आएगा।

IMG 20230728 WA0094 01

राज्य में पिछले पांच वर्षों में 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हुआ है। सोमवार को विधानसभा में पेश आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार 1934 निवेश प्रस्तावों में से 1689 को प्रथम चरण की अनापत्ति प्राप्त हो गई है। इन औद्योगिक इकाइयों में करीब पंद्रह हजार श्रमिकों को रोजगार मिला है। बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति के तहत 2695 इकाइयों को प्रथम चरण की अनापत्ति प्राप्त हो चुकी है। इसमें 67 हजार करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव है। खाद्य प्रसंस्करण के 1157, सामान्य विनिर्माण के 603, प्लास्टिक और रबर के 277, स्वास्थ्य देखरेख के 106 प्रस्तावों को प्रथम चरण की अनापत्ति मिली है।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

IMG 20240115 WA0021 01

राज्य में लघु और अतिलघु उद्यम इकाइयों में वृद्धि हुई है। वर्ष 2021-22 में 45 अतिलघु इकाइयां लगी थीं, वर्ष 2022-23 में यह संख्या बढ़कर 196 हो गई। निवेश की राशि 68 करोड़ रुपये बढ़कर 250 करोड़ रुपये हो गई। इसी तरह लघु उद्यम इकाइयों की संख्या 36 से बढ़कर 111 हो गई। निवेश की राशि बढ़कर तीन गुनी हो गई। 236 करोड़ से बढ़कर निवेश राशि इस दौरान 684 करोड़ रुपये हो गई।

IMG 20230701 WA0080

आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत वर्ष 2022-23 में राज्य सरकार द्वारा 1549 लाख रुपये दिए गए हैं। यह वर्ष 2021-22 की तुलना में नौ गुना अधिक है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सूचना प्रौद्योगिकी नीति और नई पर्यटन नीति के बाद इन क्षेत्रों में भी निवेश के खूब प्रस्ताव आ रहे हैं। बिहार में औद्योगीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में भी तेजी आई है। 7347 एकड़ भूमि का अधिग्रहण औद्योगिक इकाइयों के लिए हुआ है। इस दौरान उद्योग के लिए 711 शेड बनाए गए हैं।

IMG 20231110 WA0063 01

IMG 20240111 WA0056 01

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150