Bihar

बिहार का मुख्यमंत्री होगा मांझी की संतान; पटना में लगे जीतनराम के पोस्टर, राजनीति गर्म

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) ने पोस्टर के जरिए प्रेशक पॉलिटिक्स खेलना शुरू कर दिया है। राजधानी पटना में जीतनराम मांझी के पोस्टर लगाए गए हैं। इसमें लिखा गया है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री मांझी की संतान होगा। इस पोस्टर के बाद सूबे का सियासी पारा गर्मा गया है। हाल ही में बनी एनडीए सरकार में मांझी पहले भी दो मंत्री पद के लिए नीतीश कुमार पर प्रेशर डाल चुके हैं।

हम के राष्ट्रीय सचिव राजीव कुमार ने पटना के चौराहों पर पोस्टर लगाए हैं। इसमें जीतनराम मांझी की फोटो लगी है। पोस्टर में लिखा गया है- कर दो हर पंचायत में ऐलान, बिहार का मुख्यमंत्री होगा मांझी की संतान। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पोस्टर के जरिए अब मांझी की पार्टी एनडीए में दबाव की राजनीति कर रही है। यानी कि बीजेपी और जेडीयू के गठबंधन में मांझी की पार्टी को अनदेखा नहीं किया जा सकता है। इस पोस्टर के जरिए जीतनराम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन को सीएम बनाने की मांग की जा रही है।

बता दें कि हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के बिहार विधानसभा में अभी चार विधायक हैं। मांझी के बेटे एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन नीतीश कैबिनेट में मंत्री हैं। पिछले महीने जब राज्य में एनडीए की सरकार का गठन हुआ तो, मांझी ने नीतीश एवं बीजेपी के नेताओं पर उनकी पार्टी से एक और मंत्री बनाने की मांग की थी। मांझी ने कहा था कि उन्हें महागठबंधन से सीएम पद का ऑफर था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह एनडीए में ही रहेंगे। ऐसे में उनकी पार्टी को उचित हिस्सा सरकार में मिलना चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

हकीमाबाद पंचायत के उप-मुखिया सहित सात नामजद लोगों पर मारपीट का FIR हुआ दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीमाबाद पंचायत में मारपीट की घटना…

4 घंटे ago

11 केवी तार बदलने को लेकर शुक्रवार को कई मोहल्लों में बिजली रहेगी बाधित

समस्तीपुर : विद्युत विभाग द्वारा शुक्रवार को 11 केवी लाइन के तार बदलने का कार्य…

4 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की सतर्कता से मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, 5 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : स्थानीय रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ की सतर्कता से मानव तस्करी की एक बड़ी…

4 घंटे ago

बिहार के नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, 14 मार्च को मुख्य न्यायाधीश दिलाएंगे शपथ

बिहार के नए राज्यपाल और भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सैयद अता हसनैन गुरुवार…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में जनगणना-2027 के प्रथम चरण को लेकर तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

समस्तीपुर : भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं आवास गणना) को सफलतापूर्वक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में फैमिली प्लानिंग मेला का सिविल सर्जन ने किया शुभारंभ, परिवार नियोजन को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…

9 घंटे ago