Bihar

बिहार विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनाव का सामने आया डेट, 04 मार्च से होगा नामांकन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में विधान परिषद की 11 सीटों पर 04 मार्च से नामांकन होगा. चुनाव आयोग ने इसका डेट जारी करते हुए कहा कि अगर चुनाव की जरुरत पड़ी तो 21 मार्च को मतदान होगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राबड़ी देवी समेत 11 सदस्यों का कार्यकाल 6 मई 2024 को पूरा हो रहा है. चुनाव आयोग की ओर से इससे पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. इसके तहत 4 मार्च को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

4 से 11 मार्च तक होगा नामांकन

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 11 मार्च है. जबकि नामांकन पत्रों की जांच 12 मार्च को होगी. 14 मार्च तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकेंगे. जरूरत पड़ने पर 21 मार्च को सुबह नौ बजे से लेकर शाम चार बजे तक वोटिंग हो सकता है. वोटिंग के बाद उसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना होगी और देर शाम तक चुनाव परिणाम की घोषणा कर दिया जायेगा. चुनाव आयोग के अनुसार चुनाव की पूरी प्रक्रिया 23 मार्च के पहले पूरी कर ली जाएगी.

इनका कार्यकाल हो रहा है पूरा

बिहार विधान परिषद के सदस्य खालिद अनवर, नीतीश कुमार, प्रेमचंद मिश्रा, मंगल पांडेय, राबड़ी देवी, रामचंद्र पूर्वे, रमईशबर महतो, संजय पासवान, शैयद शहनवाज हुसैन, संजय कुमार झा और संतोष कुमार सुमन का कार्यकाल पूरा हो रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

5 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago