Bihar

बड़ी खबर : नियोजित शिक्षकों के लिए आयोगित होगी 3 ऑनलाइन और 2 ऑफलाइन परीक्षा, शिक्षा मंत्री ने किया एलान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार के सभी नियोजित शिक्षक अपनी मांगों को लेकर आज शाम साढ़े 6 बजे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात करेंगे। सम्राट चौधरी ने सभी शिक्षकों को आज मिलने के लिए बुलाया है। लेकिन, इससे कुछ देर पहले राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने इन टीचरों को लेकर बड़ा एलान कर दिया है। इन्होंने कहा है कि – अब न सिर्फ ऑनलाइन बल्कि ऑफलाइन परीक्षा का भी मौका नियोजित शिक्षकों को दिया जाएगा।

दरअसल, 13 फरवरी को नियोजित शिक्षक पटना में विधानसभा घेरा करने पहुंच गए थे। इसके बाद हंगामा हुआ तो नई सरकार भी हरकत में आती दिख रही है।अब इस मामले में शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि- नियोजित शिक्षक जिनके सरकारीकरण की प्रक्रिया चल रही है उन्हें हमने आश्वाशन दिया था की उनके हक़ में फैसला लिया जाएगा और अब यह निर्णय लिया गया है।

इसके आगे उन्होंने कहा कि – नियोजित टीचरों की जो भी कठिनाई थी उसमे ऑनलाइन परीक्षा की समस्या थी। बहुत से शिक्षक जो पुराने थे उन्हें इससे समस्या हो रही थी और अब ऑफलाइन परीक्षा की बात कर ली गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सलाह से सरकार ने यह तय किया है कि जो तीन परीक्षा ऑनलाइन हो रही है उसके अलावा दो लिखित परीक्षा का मौका दिया जाएगा। मतलब अब कुल पांच परीक्षा का मौका दिया जायेगा।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि- शिक्षा में सुधार स्पष्ट तौर पर दिख रहा है और देहाती क्षेत्र में भी यह साफ है। हमने नियोजित शिक्षकों को धैर्य रखने को कहा था, सरकार उनका ध्यान रखेगी। कुछ संगठनों ने आंदोलन को स्थगित भी किया। उनकी जो कठिनाइयां थीं, उसमें मुख्य रूप से सक्षमता परीक्षा ऑनलाइन होने की बात थी। बहुत शिक्षकों को ऑनलाइन एग्जाम देने में दिक्कत थी, उनकी ऑफलाइन यानि लिखित परीक्षा की मांग थी। हमलोग ये निर्णय ले रहे हैं हो शिक्षक ऑनलाइन एग्जाम नहीं देना चाहते हैं उनका ख्याल रखते हुए, अभी जो 3 ऑनलाइन परीक्षा हो रही है, इसके अलावा दो ऑफलाइन परीक्षा भी लेंगे। इस तरह 5 अवसर उपलब्ध होंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

4 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

5 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

6 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

8 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

8 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

11 घंटे ago