Bihar

नीतीश कुमार ने लालकृष्ण आडवाणी को किया फोन, भारत रत्न मिलने पर दी बधाई…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर बधाई दी है। सीएम नीतीश ने शनिवार को आडवाणी को फोन किया और उनसे बात कर शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी ने देश के विकास में बड़ा योगदान दिया है। दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के दौरान वह गृह मंत्री और देश के उप प्रधानमंत्री थे। उस सरकार में उन्होंने बेहतर कार्य किया। वह देश के सम्मानित राजनेताओं में से एक है।

नीतीश कुमार ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि वाजपेयी सरकार में उन्हें आडवाणी के सानिध्य में काम करने का मौका मिला था। उनका स्नेह हमेशा मिलता रहा और उनसे कई चीजें भी सीखने को मिलीं। सीएम ने लालकृष्ण आडवाणी को देश का सर्वोच्च सम्मान दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। साथ ही केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।

लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न सम्मान देने की घोषणा शनिवार को की गई। कुछ दिन पहले ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर को भी देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करने का ऐलान किया गया था। इसके बाद बिहार में सत्ता परिवर्तन हुआ और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन को छोड़कर एनडीए में वापस आ गए।

आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने से बिहार एनडीए के नेताओं ने खुशी जाहिर की है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी एवं विजय चौधरी के अलावा आरएलजेडी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, लोजपा रामविलास के मुखिया चिराग पासवान, पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी समेत अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर केंद्र के इस फैसले का स्वागत किया और आडवाणी को बधाई दी।

बिहार बीजेपी के अध्यक्ष एवं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी पार्टी के अभिभावक हैं। उन्होंने राम मंदिर के निर्माण में अहम भूमिका निभाई। वह इस सम्मान के अधिकारी हैं। उन्होंने आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने पर पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद भी किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

49 मिनट ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

10 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

13 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

14 घंटे ago