Bihar

नीतीश कुमार की मुरीद हुईं लेसी सिंह, महिलाओं को लेकर सीएम को दिया इतना बड़ा तगमा…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार की नीतीश कुमार सरकार की पूर्व मंत्री लेसी सिंह ने कहा है कि देश में दूसरा कोई ऐसा नेता नहीं हुआ, जिसने आधी आबादी यानी महिलाओं की सुधि ली। देश में एकमात्र नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं, जिन्होंने सत्ता संभालते हुए कई ऐतिहासिक कदम उठाकर महिलाओं को नवजीवन दिया और दूसरी आजादी दिलायी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का जीवन महिलाओं के उत्थान के लिए समर्पित है।

लेसी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माताओं एवं बहनों का मनोबल बढ़ाने के लिए कई बड़ा काम किया। उन्होंने महिला उद्यमी योजना चलाकर महिलाओं को पांच लाख का मुफ्त अनुदान दिया। इतना हीं इतनी ही राशि बिना सूद के आसान किस्तों पर वापस करने का प्रावधान भी किया। लड़कियों के जन्म से लेकर शिक्षा, नौकरियों में आरक्षण समेत जीविका तक के लिए कई योजनाएं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चलवायीं।

लेसी सिंह ने कहा कि मुख्मंत्री जी के सकारात्मक प्रयास का परिणाम है कि वर्ष 2011 की तुलना में महिला साक्षरता दर 51.5 फीसदी से बढ़कर 73.91 फीसदी हुई है। राज्य सरकार की नौकरियों में महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण दिया गया है। इसका लाभ उठाकर महिलाओं ने हर नौकरी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ायी है। आज बिहार पुलिस से लेकर सरकारी स्कूलों में महिलाओं की भरमार है। राज्य की महिलाएं अब आजाद और खुशहाल जीवन जी रही हैं।

नौकरी के अलावे राजनीति और समाज सेवा में भी उन्होंने महिलाओं को तरजीह दी। लेसी सिंह ने कहा कि पंचयती राज संस्थाओं में नीतीश कुमार ने महिलाओं को स्थापित किया। पहले आरक्षण देकर उनकी उपस्थिति बढ़ाई और उसके बाद कानून बनाकर उन्हें जन प्रतिनिधि के रूप में आगे लाया। पहले महिला जीत भी जाती थी तो उनके घर के पुरुष काम करते थे। सरकारी मीटिंग में पुरुष ही जाते थे। नीतीश कुमार ने इस पर रोक लगा दी। अब महिलाएं खुद मीटिंग में बैठती हैं और खुद से फैसले लेती हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

7 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

10 घंटे ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

10 घंटे ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

1 दिन ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

1 दिन ago