नीतीश कैबिनेट के नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है. बहुत जल्द नोटिफिकेश जारी हो जाएगा. जानकारी के अनुसार, सहयोगी दल भाजपा की तरफ से दी गई लिस्ट पर मुख्यमंत्री ने सहमति दे दी है. इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने विभागों के बंटवारे वाली फाइल राज्यपाल को भेज दी है. राज्यपाल की मुहर लगने के बाद कैबिनेट सचिवालय की तरफ से इसकी अधिसूचना जारी कर दी जायेगी. बताया जाता है कि इस बार वित्त विभाग भाजपा कोटे में होगा. अभी एक-एक मंत्रियों को कई विभाग दिए जाएँगे.
विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा कोटे के तीन मंत्री जिसमें दो डिप्टी सीएम हैं, उनके बीच ही भाजपा कोटे में जाने वाली तमाम विभागों को अलॉट कर दिया जाएगा. बताया जाता है कि दोनों डिप्टी सीएम के पास 6-7 विभाग होंगे. बताया जाता है कि एक डिप्टी सीएम के पास वित्त विभाग, नगर विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, विधि विभाग समेत अन्य विभाग होंगे. बता दें, वर्तमान में कुल 8 मंत्री हैं. जिनमें भाजपा कोटे से दो डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा हैं. वहीं प्रेम कुमार को भी मंत्री बनाया गया है. जबकि जेडीयू कोटे से विजय चौधरी, बिजेन्द्र प्रसाद यादव और श्रवण कुमार मंत्री बनाये गए हैं. हम से संतोष सुमन और निर्दलीय सुमित सिंह मंत्री बनाए गए हैं.
समस्तीपुर : स्थानीय रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ की सतर्कता से मानव तस्करी की एक बड़ी…
बिहार के नए राज्यपाल और भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सैयद अता हसनैन गुरुवार…
समस्तीपुर : भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं आवास गणना) को सफलतापूर्वक…
समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा एक बार फिर छात्रों के प्लेसमेंट…
पटना के दीघा इलाके में रहने वाले एक उपभोक्ता ने शिकायत की कि उन्होंने इन्द्रपुरी…