बिहार विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी के इस्तीफे के बाद JDU कोटे से विधायक नरेंद्र नारायण यादव विधानसभा के उपाध्यक्ष होंगे। उपाध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र नारायण यादव कल अपना नामांकन दाखिल करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद खुद उन्होंने इसकी जानकारी दी है।
महेश्वर हजारी के इस्तीफे के बाद खाली हुए विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र नारायण यादव गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो उनके ऊपर भरोसा जताया है निश्चित तौर पर उसपर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका हर निर्णय हमारे लिए आदेश होता है और जो भी जिम्मेदार दी है, हम उसे जिम्मेदारी को निभाएंगे।
नरेंद्र नारायण यादव मधेपुरा के आलमनगर विधानसभा से जेडीयू के विधायक हैं। नरेंद्र नारायण यादव बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री रह चुके हैं। इसके साथ ही साथ साल 2005 से 2015 तक विभिन्न विभागों में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। मधेपुरा के बालाटोला के रहने वाले नरेंद्र नारायण यादव का काफी लंबा राजनीतिक करियर रहा है। नरेंद्र नारायण यादव ने जेपी आंदोलन से राजनीति की शुरुआत की थी।
विधानसभा सचिवालय ने उपाध्यक्ष पद से हजारी का त्याग पत्र तुरंत प्रभाव से स्वीकार कर लिया। वे समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर से जदयू के विधायक हैं। उन्हें मार्च 2021 में उपाध्यक्ष बनाया गया था। चर्चा है कि हजारी को राज्य मंत्रिमंडल के अगले विस्तार में मंत्री बनाया जाएगा। वे पहले भी नीतीश कैबिनेट में मंत्री रह चुके हैं।
त्याग पत्र देने के बाद पत्रकारों से बातचीत में हजारी ने कहा कि इस मुद्दे पर उनकी जदयू अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बातचीत हो गई है। वे जदयू के सामान्य कार्यकर्ता की तरह काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि दल का शीर्ष नेतृत्व से मिली किसी भी जिम्मेवारी को सहर्ष स्वीकार करेंगे। उन्होंने नाराजगी और दल के नेतृत्च से मतभेद से जुड़े प्रश्नों को खारिज किया।कहा कि उन्होंने मर्जी से त्याग पत्र दिया है।
लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन 14 मार्च को बिहार लोक भवन में राज्यपाल के रूप…
बिहार की राजनीति एक बड़े बदलाव के दौर से गुजरने वाली है। नीतीश कुमार सीएम…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घरों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं…
समस्तीपुर : पटोरी क्षेत्र में महिलाओं को सरकारी योजना का लालच देकर ठगी करने का…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता…