Bihar

तेजस्वी की विश्वास यात्रा के बाद 3 मार्च को महाठबंधन की महारैली; राहुल, दीपांकर, येचुरी, राजा भी शामिल होंगे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

राजधानी पटना के गांधी मैदान में 3 मार्च को महागठबंधन की ओर से महारैली का आयोजन किया गया है। इस रैली में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और लेफ्ट के कई नेता शामिल होंगे। बुधवार को आरजेडी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश से करीब 10 लाख लोग इस रैली में शामिल होंगे। अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से महंगाई, बेरोजगारी और अन्य मुद्दों को लेकर जनता में आक्रोश है, इस महारैली के माध्यम से उसे प्रकट किया जाएगा। बता दें कि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव इन दिनों जन विश्वास यात्रा पर निकले हुए हैं। 1 मार्च को तेजस्वी का यात्रा समाप्त हो रही है।

वहीं आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि पूरा बिहार इंडिया गठबंधन के साथ है। इसके अलावा आरजेडी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुलबारी सिद्दीकी ने कहा कि जिस प्रकार विश्वासघात किया गया है, उसे लेकर बिहार की जनता में गुस्सा है और वह परिवर्तन चाहती है। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की इस महारैली को शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि जन विश्वास यात्रा पर निकले तेजस्वी यादव लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं। मंगलवार को मुजफ्फरपुर में एक रैली के दौरान तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर राज्य में बिना किसी दृष्टिकोण के शासन करने और बिना किसी कारण गठबंधन सहयोगियों को बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बूढ़े हो गए हैं, न केवल उम्र के मामले में बल्कि अपनी मानसिकता के मामले में भी। हमने उनसे 10 लाख नौकरियों के अपने वादे पर काम करवाया और जब उन्होंने हमें धोखा या तब हम अपने इस अभियान के आधे रास्ते में थे।

अपनी यात्रा में दुष्प्रचार कर रहे हैं तेजस्वी : बीजेपी

वहीं बिहार बीजेपी भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने तेजस्वी यादव की यात्रा पर तंज कसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी यात्रा में तेजस्वी केवल दुष्प्रचार कर रहे हैं। वे सच नहीं बोल रहे हैं। माता जानकी की जन्मभूमि सीतामढ़ी और बापू के सत्याग्रह की भूमि चम्पारण में भी वे सच नहीं बोले। तेजस्वी को चाहिए कि वे अपनी यात्रा में अपनी पार्टी और अपने माता-पिता के शासनकाल में हुए घटनाक्रम को बताते। लेकिन वे दूसरे के कार्यों का क्रेडिट लेने की होड़ में लगे हैं। बिहार की जनता आने वाले चुनाव में उनको धूल चटाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

48 मिनट ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

11 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

12 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago